Jamshedpur : सबूज संघ की 60वीं काली पूजा का उद्घाटन 19 को सरयू राय करेंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर। श्री श्री काली पूजा समिति, सोनारी ईस्ट में सबूज संघ द्वारा काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय संयुक्त रुप से करेंगे। यह पूजा का 60वां साल है।

सबूज संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में उद्योगपति दिलीप गोयल और अभिषेक भालोटिया उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को संध्या साढ़े 7 बजे पूजा का उद्घाटन होगा। पूजा 19 से 24 अक्तूबर तक चलेगा। 19 से 24 अक्तूबर तक मेला भी लगेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को काली पूजा होगी। पूजा रात भर चलेगी। 21 अक्तूबर की सुबह पुष्पांजलि होगी और भोग वितरण होगा। 24 अक्तूबर को स्वर्णरेखा घाट में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मेले में वाद विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, सांस्कृतिक संध्या आदि का आयोजन होगा।

माना जाता है कि जो भी यहां कोई मनोकामना लेकर आता है, वह जरूर पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां पूजन करने आते हैं। संघ के चेयरमैन आरके शाही, शुभेंदु भौमिक, प्रदीप बनर्जी, अमर दास, सजल दास, काजल मुखर्जी, अभिषेक सान्याल, अभिषेक भौमिक, अनुज सान्याल, सूरज कुमार, कौशिक डे आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार मेहनत कर रहे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर