WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त करण सत्यार्थी को सरदार शैलेंद्र सिंह ने ज्ञापन सौंपकर जुगसलाई क्षेत्र की दो पानी टंकियां को डिस्मेंटल करने की मांग की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने उपायुक्त करण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंप कर जुगसलाई आर पी पटेल हाई स्कूल स्थित पानी टंकी की गुणवत्ता की जांच कर तत्काल डिस्मेंटल करने एवं नई पानी टंकी निर्माण की मांग की है. साथ ही एम ई स्कूल मैदान में कई वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी को तत्काल डिस्मेंटल करने का अनुरोध किया है.

ज्ञापन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आर पी पटेल स्कूल मैदान में स्थित पानी टंकी एवं एम ई स्कूल, मैदान, टंकी अत्यधिक जर्जर हालत में है. इसकी दीवारें एवं खमबो में दरार पड़ चुकी है तथा लोहे की छड़ों में जंग लगा हुआ दिखाई दे रहा है. यह दोनों पानी टंकी कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन एवं संपत्ति को खतरा उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों दहशत में जी रहे हैं. स्थानीय नागरिकों द्वारा ज्ञ पूर्व 20 सितंबर 2025 को दिए गए ज्ञापन की छाया प्रति भी संलग्न की गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार शैलेंद्र सिंह ने आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान में बनी पानी टंकी के स्थान पर जल्द से जल्द नई पानी टंकी निर्माण की मांग रखी है. साथ ही एम ई स्कूल मैदान में वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी को तत्काल डिस्मेंटल करने का अनुरोध किया है.

उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन की एक-एक कॉपी आवश्यक कार्रवाई हेतु सांसद विद्युत महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जुगसलाई क्षेत्र एसडीओ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव पासवान एवं कन्नीय अभियंता आशुतोष को दी गई है.
नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द इस विषय पर कार्रवाई नहीं की गई तो छठ पर्व के बाद इन दोनों पानी टंकियां को डिस्मेंटल करने के लिए शांतिपुरन तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर