WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : कदमा डकैती मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बीते 9 अक्टूबर की संध्या कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर दो निवासी बीणापानी नर्सिंग होम के संचालक दिलीप दास के घर में 7-8 हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान पिता और पुत्र को बंधक बनाकर अपराधी 20 लाख रुपए के गहने समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद 11 अक्टूबर को भुक्तभोगी के पुत्र दीपराज दास के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया था.

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था. उक्त टीम ने अनुसंधान के क्रम में घटना को कारित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. सद्दाम, मिल्लत नगर महतो पाड़ा रोड निवासी फहीम आलम, बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी, जोन नंबर 3 निवासी कुणाल सिंह मुंडा और आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर एक जनता फ्लैट का रहने वाला सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी उर्फ शशि कुंद्रा शामिल है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटा हुआ एक सोने का ब्रेसलेट, टाइटन की घड़ी, सफेद रंग की स्कूटी और एक पैसेंजर टेंपो भी बरामद किया है. मामले का खुलासा शनिवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता में किया. मौके पर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, डीएसपी सन्नी वर्धन और थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. टीम में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे, कदमा थाने के एसआई पिंकु कुमार, मंटू कुमार, दीपक कुमार महतो व मो. आमिर हमजा, एएसआई तसौवर हुसैन खां और आरक्षी 63 राहुल कुमार भी शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर