Tatanagar Station : आरपीएफ उड़नदस्ता सक्रिय, एक चोर दो मोबाइल के साथ पकड़ा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने एक मोबाइल चोर को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. देर रात टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. तभी टीम की नजर संदिग्ध युवक पर पड़ी. तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिन्हें उसने कुछ दिन पहले यात्रियों से चोरी करने की बात कबूल की.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम कुमार गोस्वामी के रूप में की गई है. जांच में पता चला कि वह पहले भी मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है. आरपीएफ टीम ने आरोपी को पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर पुलिस के हवाले कर दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है. लगातार गश्त और निगरानी से चोरी जैसे अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें