WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की संपत्ति भी बरामद कर ली है। पहला मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह का है, जहां 11 नवंबर की रात सेंटर मैदान के पास खड़ी टाटा सूमो चोरी कर ली गई थी।

वाहन स्वामी साक़त हुसैन ने 13 नवंबर को इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दो युवक चोरी की गई सूमो को कपाली की दिशा से कांदरबेड़ा की ओर ले जाते दिखे। फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मानगो के फैजल अख्तर (20) और फरहान अंसारी उर्फ इमरान (18) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की हुई टाटा सूमो बरामद कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से वाहनों की चोरी करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दूसरा मामला 6 नवंबर की रात का है, जिसमें बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एक फ्लैट का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। पीड़ित ने अगले दिन, 7 नवंबर को, थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। इसके आधार पर संदिग्ध की पहचान बिष्टुपुर निवासी सुनील पूर्ति उर्फ मुर्गी (24) के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल फोन, हेडफोन, दो पर्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर लिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर