Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार में देर रात भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें खाक, 20 लाख का नुकसान, देखें- Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

दुकानदारों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात करीब 12 बजे दुकानों से उठती लपटें देखकर लोगों ने तुरंत दुकानदारों और पुलिस-दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जब तक दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं, तब तक स्थानीय लोग और दुकानदार खुद ही आग बुझाने में जुटे रहे। आगजनी में दिना प्रसाद की एक किराना दुकान और दो गोदाम, अजीत चंद्र व राजू राव की आलू-प्याज की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सभी दुकानदारों को मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर