WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : पति की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, पत्नी फरार

SHARE:

पुलिस ने तीन शूटर किये गिरफ्तार, ये था मुर्रम मैदान से पकड़ाए अपराधियों का राज, सिटी एसपी ने किया खुलासा

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने जेल में बंद आपराधिक प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई करते हुए तीन शूटर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित महिला फरार है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह मामला बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 147/25 से संबंधित है. इसमें जावेद नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई गई थी. जावेद अपनी पत्नी हीना के अवैध संबंधों पर आपत्ति जताता था और उसे प्रेमी से अलग होने के लिए कहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

Gambhir Car Associate Motion Ads

गुप्त सूचना पर परसुडीह थानेदार ने की त्वरित कार्रवाई

पति से छुटकारा पाने के लिए हीना ने उसकी हत्या कराने का प्लान बनाया. पुलिस को 20 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि खासमहल मैदान में बिद्दूट, मोहम्मद शाहबाज उर्फ भौंड़ू, राहुल कुमार और उनके अन्य साथी हीना के कहने पर जावेद की हत्या की तैयारी में जुटे हैं. जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई.

गिरफ्तारी के दौरान पिस्टल और मैगजीन बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से बिद्दूट (22), मोहम्मद शाहबाज उर्फ भौंड़ू (19) और राहुल कुमार (26) को मौके से दबोच लिया, हालांकि उनके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे. तलाशी के दौरान शाहबाज उर्फ भौंड़ू के पास से सिल्वर रंग की एक पिस्टल और मैगजीन मिली, जबकि बिद्दूट से काले रंग की पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई. पुलिस अब फरार महिला हीना और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर