Breaking News
BIT Sindri : उड़ान फेलोशिप 2026 में 24 टीमों ने पेश किए नवाचार के प्रस्ताव, चयनित विद्यार्थियों को 10 महीने तक मिलेगी आर्थिक सहायता Germany : ਭਾਈ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮੰਝਪੁਰ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਮਾਤਾ ਜਗਦੀਸ਼ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ’ਤੇ ਗਹਿਰੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ: ਪੰਥਕ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ Chandigarh : ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਤਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ: ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾਖ਼ਲੇ ’ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਵਿਰੋਧ—ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਘੇਰਿਆ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਲਈ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ Jamshedpur Heart Safe City : ‘दिल धड़कने दो’ अभियान की शुरुआत, जमशेदपुर में 100 AED मशीनें लगाने का लक्ष्य
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई और परसुडीह की ट्रैफिक समस्या को लेकर “सेवा ही लक्ष्य” संस्था ने डीएसपी को दिया 7 सूत्रीय ज्ञापन, ये है मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई एंव परसुडीह की यातायात समस्याओं को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था बैनर तले अध्यक्ष मानिक मल्लिक के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक यातायात नीरज को एक 7 सूत्री मांग पत्र दिया गया. मानिक मल्लिक ने कहा कि इन इलाकों में ट्रैफिक की गंभीर समस्या है. डीएसपी ने संस्था को भरोसा दिलाया कि वह इसमें सुधार करेंगे.

ये की गई मांग

 (1) जुगसलाई फाटक स्थित टिस्को कम्पनी गेट के सुबह के समय 6:30 बजे से 8 बजे तक प्रत्येक दिन जाम रहता है जिसके कारण स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नही पहुंच पाते हैं. उक्त स्थान पर जवान नियुक्त किया जाए, जिससे राहगीरों को आने जाने में सुविधा हो.

Gambhir Car Associate Motion Ads

(2) जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक स्थित अंडरब्रीज के समीप रेल प्रशासन द्वारा नया बैरिकेडिंग लगा दिया गया जिसके कारण बड़े वाहनों का परिचालन एक अंडरब्रिज से किया जा रहा है. रोजाना घंटो जाम लग जाता है. आए दिन दुर्घटना घटती रहती है.

(3)स्टेशन रोड संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप रात के समय नो इंट्री के समय पर भारी वाहनों का परिचालन ज्यादा होता है. उक्त स्थान पर दुर्घटना घटती रहती है. उक्त स्थान पर रात के समय जवान नियुक्त किया जाए.

(4) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई एम.ई.स्कूल रोड स्थित सेंट जॉन स्कूल के समीप सड़क किनारे ट्रान्सपोटरों द्वारा बड़ी बड़ी गाड़ी खड़ा कर देते हैं, जिससे राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अविलम्ब गाड़ी को हटाया जाए.

(5) टाटानगर स्टेशन आउटर गेट के समीप रात के समय बड़ी बड़ी गाड़ी सड़क पर लगा देते है जिससे जाम हो जाता है.

(6)परसुडीह फाटक के समीप रेल परिचालन से उक्त स्थान पर घंटों जाम लग जाता है. आए दिन दुर्घटना घटती रहती है. उक्त स्थान पर जवान नियुक्त किया जाए.

(7) करनडीह चौक के समीप आए दिन जाम लग जाता है. अविलम्ब निजात दिलाया जाए.

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से तरविंदर भाटिया, विक्की सोनकर, मोनू तिवारी, निककु सिंह, रोशन सिंह, प्रतीक, बिपिन, अकुंश, सजंय सिंह, राकेश दास, पालु दा, गोरव घोष, सजंय वर्णवाल, आदी लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर