Jamshedpur Cgpc : 21 दिसंबर को शहीदों की याद में तारकंपनी और 4 जनवरी को 10वीं पातशाही के लिए रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

SHARE:

तार कंपनी के नगर कीर्तन की मुसाबनी गुरुद्वारा में होगी समाप्ति, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के लिए शोभा यात्रा का रूट फाइनल होने की होगी समीक्षा

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक शुक्रवार को प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इससमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत, चार साहबजादे एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे तार कंपनी गुरुद्वारा से निकलेगा, जो मुख्य सड़क से होते हुए मानगो पुल के बाद घाटशिला रोड होते हुए मुसाबनी गुरुद्वारा में जाकर दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगा.

प्रधान भगवान सिंह ने बताया की इस शहीदी नगर कीर्तन में सभी कीर्तनी जत्थे के साथ समूह साध संगत बसों में सवार रहेंगे और नौजवान मोटरसाइकिलों एवं समूह संगत अपने-अपने कार एवं अन्य वाहनों का इस्तेमाल करेंगे. अपने अपने हाथों में सिख संगत शहीदों के बड़े-बड़े बैनर लेकर चलेंगे. समापन का सारा कार्यक्रम मुसाबनी गुरुद्वारा में रखा गया है. वहीं पर गुरु के अटूट लंगर का भी प्रबंध किया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं इस एजीएम में यह भी निर्णय लिया गया है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर 4 जनवरी को दिन के 11 बजे रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकलेगा. शाम 5:00 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगा, परंतु नगर कीर्तन का रूट का निर्धारण सेंट्रल प्रबंधक कमेटी एवं रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधि संबंधित रूट का निरीक्षण कर निर्णय लेंगे.

इसके अलावा से संबंधित स्कूलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी, चार साहबजादे, माता गुजरी एवं अन्य शहीदों के बारे समागम कर बच्चों को जानकारी दी जाएगी. ताकि वे देश के शहीदों के जीवन के बारे में जान सके.

बैठक में प्रधान भगवान सिंह के अलावा वॉइस अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, रविंद्र सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह संधू, ताजवीर सिंह कलसी, गुरचरण सिंह शेखर, लखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह मिंदी, ज्ञानी कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह, प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह पनेसर, बलबीर सिंह, हरभजन सिंह, गुरदयाल सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, रणजीत सिंह, सुखपाल सिंह, हरदीप सिंह डीपी, सेंट्रल सिख स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, मनजीत कौर आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें