WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए मतदान 14 दिसंबर को, उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने बताई उपलब्धियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आगामी 14 दिसंबर को मतदान होगा। यह चुनाव सत्र 2026-28 के लिए हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक वोटिंग के माध्यम से सम्पन्न कराई जाएगी।

वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल इस बार भी उम्मीदवार हैं, जिनके कार्यकाल में मारवाड़ी समाज और व्यापारी वर्ग के हित में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुकेश मित्तल के नेतृत्व और भावी संकल्पों से जुड़े प्रमुख बिंदु 

1. सामाजिक एकता के लिए संकल्पित प्रयास

समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर आपसी विश्वास बढ़ाने, विवाद कम करने और भाईचारा मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

2. जिला पंचायत समिति का गठन

परिवारिक एवं घरेलू विवादों के त्वरित समाधान के लिए जिला पंचायत समिति का गठन किया जाएगा ताकि सदस्यों को शीघ्र न्याय मिल सके।

3. विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आधुनिक मैट्रिमोनियल ग्रुप

टेक्नोलॉजी आधारित उन्नत मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा, जिससे परिचय पत्र और जानकारियाँ अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आसानी से उपलब्ध हों।

4. जिला स्तर पर समाज का कार्यालय

समाज की सभी शाखाओं एवं गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु एक समर्पित जिला कार्यालय स्थापित किया जाएगा।

5. वंचित एवं निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने हेतु फ्री कंप्यूटर क्लासेस एवं डिजिटल स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

6. संगठन को जिला, प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाना

7. समाज की आवाज़ को प्रशासनिक मंचों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

8. जिला स्तर पर संगठनात्मक विस्तार का संकल्प

9. समाज को 2000 से अधिक सदस्यों तक विस्तार देने एवं 4 नई शाखाओं के गठन का लक्ष्य रखा गया।

10. युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम

11. युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल सिखाने के लिए विभिन्न स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का संकल्प प्रकट किया गया।

“क्यों फिर एक बार?” — उपलब्धियाँ और कार्यशैली

• समाज के सुख-दुख में हमेशा साथ

मित्तल ने कहा कि उनका हर निर्णय समाज की भलाई के लिए रहा है, और वे हर सदस्य के संकट व खुशी में सदैव खड़े रहे हैं।

• साधगी और भव्यता का अद्भुत संतुलन

पिछले कार्यकाल में सभी कार्यक्रम शालीनता और मर्यादा के साथ बिना अनावश्यक खर्च के संपन्न किए गए।

• संगठन का व्यापक विस्तार और रिकॉर्ड सदस्यता वृद्धि

पिछले कार्यकाल में 4 नई शाखाओं का गठन

सदस्यता 45 परिवारों से बढ़कर 212 सदस्यों तक पहुँची कुल वृद्धि लगभग 375%, जिसे ऐतिहासिक माना गया

• भव्य और ऐतिहासिक आयोजन

दो बार बड़े स्तर पर आयोजित राजस्थान दिवस

दो विशाल श्रद्धा यात्राएँ — जिनमें भक्ति, अनुशासन और समाजिक एकता का संदेश दिया गया

• शैक्षणिक, सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम

गरीब बच्चों के लिए सहायता

स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा

समाज के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना

• सामाजिक अनुसंधान और जागरूकता अभियान

दहेज प्रथा, गलत सामाजिक परंपराओं एवं भ्रमों को समाप्त करने हेतु अभियान

आईटी और सोशल मीडिया की मदद से जागरूकता फैलाने की योजना

• जिले और राष्ट्रीय स्तर पर समाज की पहचान

पिछले कार्यकाल में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज को राज्य और राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित पहचान मिली।

संवाददाता सम्मेलन का समापन — समाज की पुकार पर प्रतिबद्धता

सम्मेलन के अंत में मित्तल ने कहा—“समाज की सेवा मेरा धर्म है। संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी कार्य करता रहूंगा।”

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सभी प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से समाज के सदस्यों से निवेदन करता है कि वे 14 दिसंबर 2025 को आयोजित लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और समाज की एकता, प्रगति एवं सशक्त भविष्य के लिए उचित नेतृत्व का चयन करें।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

प्रेस वार्ता में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, झरिया शाखा अध्यक्ष राकेश अलिहवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक दीपक भालोटिया, पवन अग्रवाल, विश्वनाथ शर्मा, राम रत्न खण्डेलवाल, किशोर गोलछा, कौशल जोशी, सुशील शर्मा (अधिवक्ता), राजेश शर्मा, रामजी शर्मा, स्वाति अग्रवाल, संगीता शर्मा, आकाश शाह, सुनील सोंथालिया, मनोज चेतानी, संजय भोलिका, दिलीप गोयल, पवन अग्रवाल ( पप्पी), नवीन अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, कैलाश केवाल्का, धर्म चंद्र पोद्दार, लाला मुनका, अंकुश जवानपुरिया, रतन सहरिया, संतोष अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, राखी शर्मा, महेश छापोलिया, विमल हरूपका, संतोष अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, उषा शर्मा, गायत्री शर्मा, मेनका शर्मा, विकास सिंघानिया, राजेश शर्मा, विजय गोयल, रमेश अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, शरत अग्रवाल आदि मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर