WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पथ निर्माण विभाग के अभियंता पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाएं, यह निहायत ही गलत : सरयू राय, मामला लिट्टी चौक में बनने वाले फ्लाई ओवर का

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने लिट्टी चौक से नदी उस पार बनने वाले फ्लाई ओवर के मामले में एक बयान जारी किया है। उनके अनुसार विधानसभा समिति के राज्य के भीतर भ्रमण कार्यक्रम के सिलसिले में बुधवार को गोड्डा जिला में था। सोशल मीडिया से पता चला कि लिट्टी चौक से एनएच-33 भिलाई पहाड़ी को जोड़ने वाले स्वर्णरेखा नदी पर पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण का कार्य आज पथ निर्माण विभाग ने जमशेदपुर पूर्व की विधायक की उपस्थिति में शुरू कराया है। प्रसारित समाचार से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो इस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास मेरी उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने के बाद से काम रूक गया था, जिसे पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में आज (बुधवार) शुरू किया गया है।

कोई विधायक अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य का श्रेय लेना चाहे तो यह स्वभाविक है, मगर पथ निर्माण विभाग के अभियंता इसमें पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाएं और विकास कार्य के राजनीतिक पहलू को प्रदर्शित करवे वाले कार्यक्रम के साथ शामिल हों तो यह सर्वथा अस्वाभाविक और निहायत ही गलत है। इस कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पथ निर्माण विभाग के अभियंता बखूबी जानते हैं कि इस परियोजना का शिलान्यास होने के बाद पुल और पहुंच पथ का काम शुरू हो गया था। काम के दौरान पुल के डिजाइन में त्रुटि उजागर हुई। नदी के मानगो छोर की ओर इसका अंतिम पाया सही स्थान पर नही था। इसलिए तत्काल काम रोक कर डिजाइन में सुधार कराया गया था। पहुंच पथ का काम तो रूका ही नहीं था। डिजाइन में सुधार के बाद पुल निर्माण का काम जहां छूटा था, वहां से आरम्भ हो जाना चाहिए था। नई योजना के नाते काम की शुरुआत फिर से करने का जश्न मनाने की कोई ज़रूरत थी ही नहीं।

यदि विधायक इस संदर्भ में कोई आयोजन कर रही हैं तो इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, लेकिन पथ निर्माण विभाग के अभियंता और संवेदक इसमें शामिल हैं तो यह घोर आपत्तिजनक है। यह अभियंताओं और संवेदक के पक्षपातपूर्ण रवैया का परिचायक है। संवेदक पहले वाला है, अभियंता पहले वाले हैं, परियोजना पहले वाली है, परियोजना पर काम शुरू हो चुका है, फिर काम शुरू कराने के लिए जश्न समारोह में संवेदक और अभियंताओं के शामिल होने का क्या औचित्य है?

नदी के एक छोर पर पुल के बारे में जैसा समारोह इन्होंने किया, वैसा ही समारोह इन्हें नदी के दूसरी छोर पर करना चाहिए था। क्या वे पुल के बाद पहुँच पथ का कार्य आरम्भ करने का भी समारोह आयोजित करेंगे? मैं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं और संवेदक के इस आचरण के प्रति सरकार में विरोध दर्ज कराउंगा।

21 दिसंबर को विधानसभा समिति का भ्रमण कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद इस परियोजना को स्वीकृत कराने और मानगो फ्लाईओवर के संदर्भ में इस परियोजना की प्रासंगिकता के विस्तृत विवरण को मैं सार्वजनिक करूंगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर