WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परमात्मा की कृपा बनी रहे, मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूं : काले, हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान जारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा हर साल की तरह जरूरतमंदों के लिए व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आज 10 नं. बस्ती, मुखी बस्ती, ट्युब बारीडीह, हरिजन बस्ती, राधिका नगर, टेल्को, गोलमुरी, दुसाध समाज भवन, दुमूहानी बस्ती, बलराम भट्टा, खुटांडीह, खस्सी लाइन, सोनारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ।

विदित हो कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने, उन्हें यह अहसास दिलाने कि हर हर महादेव सेवा संघ उनके साथ हमेशा खड़ा है, आदि मार्मिक भावना के साथ चलाया जाता है। सर्द रातों में जरूरत मंद लोगों को सुरक्षा और सुकून मिलता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड केवल मौसम की कठिनाई नहीं होती, बल्कि उन लोगों के लिए जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा बन जाती है जिनके पास ठंड से बचने के साधन नहीं होते। ऐसे समय में सेवा ही सच्चा धर्म बन जाती है। हर हर महादेव सेवा संघ का यह प्रयास किसी उपकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारे नैतिक कर्तव्य का निर्वहन है। जब किसी बुजुर्ग के कांपते हाथों में कंबल पहुंचता है और उसके चेहरे पर संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, वही क्षण हमारी वर्षों की सेवा को सार्थक बना देता है। संघ का संकल्प है कि इस कठोर सर्दी में कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला न महसूस करे।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में धनुर्धर त्रिपाठी, माला त्रिपाठी, ओंकार पांडेय, रूबी ठाकुर, महेंद्र महतो, अखिलेश पांडे, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, किशोर ओझा, मुरारी लहेरी, सोम कपूर दास, सुनील दास, उदय ठाकुर, पुरस्कार सेठ, लक्ष्मी कर्मकार, राजेश बारी, लखन, लाल बाबू सोनी, राजकुमार सिंह, महावीर कर्मकार, बुद्धेश्वर कर्मकार, उमेश दुबे, ओम प्रकाश बंटी, भोला लोधी, संदीप मुखी, त्रिनाथ मुखी, बिट्टू मुखी, शंकर मुखी, आशीष मुखी, नितिन मुखी, सुन्नी मुखी, विशाल, मोहन, गौतम, गौरी देवी, पूर्णिमा देवी, सिकंदर लाल, डॉ. अशोक पासवान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय सहयोग मिला।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर