WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara Ground : दो दिवसीय कीर्तन दरबार के लिए साकची में अखंड पाठ आरम्भ, 30 दिसम्बर को शोभा यात्रा

SHARE:

30 और 31 दिसंबर का महान कीर्तन दरबार गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व को होगा समर्पित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिख पंथ के दसवें गुरु, दसम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साल के अंतिम दो दिन 30 और 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए रविवार को अखंड पाठ आरंभ हुआ। गुरु महाराज जी के हुकुम के उपरांत अखंड पाठ की आरंभता की गई, जिसकी समाप्ति मंगलवार को सुबह 9:00 बजे होगी. तत्पश्चात 9:30 बजे गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी की एक शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दीवान तक पुष्पवर्षा कर ले जाते हुए संपन्न होगी. शोभा यात्रा का उपराला स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियाँ और नौजवान सभा के सौजन्य से किया जा रहा है.

अखंड पाठ के आरंभ कार्यक्रम में झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथरू भी रांची से विशेषरूप से पहुँच कर शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया किया वे पूर्ण प्रयास करेंगे कि 31 दिसंबर के दीवान में भी हो सके. सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, गुरबख्श सिंह बख्शी, सोनी सिंह, श्याम सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण और साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन भी अखंड पाठ आरंभ में शामिल हुए. आरंभता की अरदास जत्थेदार जरनैल सिंह की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब है कि खालसा सेवा दल, जमशेदपुर द्वारा आयोजित ‘महान कीर्तन दरबार’ में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. समागम में प्रमुख रागी जत्थों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी. इनमें भाई सरूप सिंह हजूरी रागी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), ज्ञानी जजबीर सिंह मुख्य ग्रंथी (तरनतारन) और भाई नारायण सिंह हजूरी रागी (साकची गुरुद्वारा साहिब) अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। आयोजन के दोनों दिन में गुरु का लंगर बरताया जायेगा साथ ही शाम को दीवान में संगत की सेवा में जलपान में चाय और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। खालसा सेवा दल के सक्रिय पदाधिकारी सन्नी सिंह बरियार और अमरपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्थानीय सिख समुदाय को एकजुट करेगा, बल्कि कोल्हान क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत यहां पहुंचेंगे। आयोजन के यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट किये जाने की भी बात सन्नी सिंह बरियार ने बताई जिससे कि दुनिया भर के सिख भाई-बहन घर बैठे ही इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन सकें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर