WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police are on high alert for the New Year: नववर्ष को लेकर जुबली पार्क में सिटी एसपी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

नववर्ष के मद्देनज़र जमशेदपुर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को जुबली पार्क में पैदल मार्च किया. उनके साथ डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर तथा बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे भी मौजूद रहे. पैदल गश्त बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर से शुरू होकर जुबली पार्क के गेट नंबर तीन होते हुए पार्क के अंदर तक की गई.

गश्त के दौरान सिटी एसपी ने पार्क परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पार्क में घूमने आए लोगों से बातचीत कर सुरक्षा को लेकर उनकी राय जानी और किसी भी तरह की समस्या या असुविधा की जानकारी ली. लोगों ने पुलिस की मौजूदगी पर संतोष जताया और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नववर्ष के दौरान जुबली पार्क सहित शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. उन्होंने कहा कि नववर्ष पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले सैलानी भी जुबली पार्क पहुंचते हैं  ऐसे में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, नियमित पैदल और वाहन गश्त बेहद जरूरी है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि नववर्ष के अवसर पर लोग सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण माहौल में जश्न मना सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर