WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Workers Union : जान बचने के बाद जन्मदिन आया तो शैलेश ने खूब जश्न मनाया

SHARE:

बड़ी संख्या में ओबीसी और भूमिहार कमेटी मेंबरों के साथ किया कंबल वितरण

यूनियन कार्यालय में केक काटा गया, उत्तराधिकार पाने की जतन करते दिखे श्याम सुंदर

फतेह लाइफ, रिपोर्टर.

टाटा स्टील की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह का शुक्रवार (2 जनवरी) को जन्मदिन मनाया गया. साल भर पहले शैलेश कुमार सिंह की जान पर बन आई थी. पहले टीएमएच में इलाज हुआ था. फिर हैदराबाद जाना पड़ा था. बड़ी आंत काटी गई. पेट के पास थैला लगाया गया. इसके बाद उनके जान में जान आई. हो सकता है कि निकट भविष्य में और बेहतरी के लिए कुछ और शल्य चिकित्सा करानी पड़े. इतने कठिन दौर से निकल गए तो शुभचिंतकों ने उनके जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज में मनाया.

डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह

 

कुछ दुआ की गई तो टाटा वर्कर्स यूनियन के भीतर की जातिवादी राजनीति की झलक भी दिखाई गई. सबसे अहम, शैलेश कुमार सिंह निकट भविष्य में सेवानिवृत होने वाले हैं. टाटा पीएफ ट्रस्ट के ट्रस्टी श्याम सुंदर गोप ने इस मौके पर खुद को शैलेश कुमार सिंह के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश करने का भी खूब जतन किया. शैलेश कुमार सिंह को लंबे समय से टाटा वर्कर्स यूनियन के ओबीसी लीडर के नाते देखा जाता रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वे खुद को भी इसी आधार पर सबल दिखाते रहे हैं. श्याम सुंदर गोप ओबीसी के अगले लीडर बनने की ख्वाहिश रखते हैं. हालांकि, पुरानी बात कुछ और थी. अब पढ़े लिखे और काबिल आधा दर्जन से अधिक ओबीसी चेहरे ऐसे हैं जो भविष्य के नेतृत्वकर्ता के तौर पर दिख सकते हैं. स्वाभाविक है कि शैलेश की जगह लेने के लिए महत्वाकांक्षी नेताओं का घमासान निकट भविष्य में बड़ी खींचतान का सबब बन सकता है.

शैलेश कुमार सिंह के जन्मदिन पर जुगसलाई के बलदेव बस्ती में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. वहां शैलेश के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया. टाटा वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने मिल कर जातिवादी गठजोड़ का बहुमत बनाया हुआ है. सो, शैलेश कुमार सिंह के जन्मदिन पर टुन्नू चौधरी के करीबी ऑफिस बेयरर्स अजय चौधरी, राजीव चौधरी और संजय सिंह विशेष तौर पर सक्रिय रहे.

यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने भी शैलेश कुमार सिंह को बधाई दी. मुंह मीठा कराया. जन्मदिन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में केक कटिंग किया गया तो सबसे अधिक ओबीसी और भूमिहार कमेटी मेंबर शिरकत किए. कुछ और वर्गों के कमेटी मेंबर भी हैप्पी बर्थडे टू यू का राग सुनाए.

शैलेश का जन्मदिन मनाने वालों में भूमिहार जाति के कमेटी मेंबर हेमंत कुमार (लाइम प्लांट), विवेक विक्की (फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल), राजेश कुमार (फील्ड मेंटनेंस मैकेनिकल), विनोद राय (टीएमएच), अमनदीप (एचएसएम), दिनेश कुमार (एसएमडी), जय सिंह (सेफ़्टी), विवेक कुमार सिंह (कोक प्लांट), विमल कुमार (वन सप्लाई चैन), शंकर शांडिल्य (ट्यूब डिवीज़न), निशांत पराशर, नीरज पराशर (एसएमडी), अनूप ठाकुर, ब्रजेश पांडे एवं ब्रजेश कुमार सिंह (ट्यूब डिवीज़न) आदि देखे गए। यदि ओबीसी की बात करे श्याम सुंदर गोप, हरिओम जायसवाल, निशांत जायसवाल (एफएमइ), निखिल जायसवाल (लाइम प्लांट), बिजेंद्र साह (इंजीनियरिंग एंड सर्विसेस), सुधीर (ट्यूब डिवीज़न), रौशन चंद्रवंशी, बसन्त बाग, निरंजन प्रसाद, अशोक कुमार (एलडी वन), बंशीधर महतो (एलडी थ्री), श्याम नन्दन (आरएमएम), गुलाब यादव, दिनेश्वर (सीआरएम), संजय कुमार सिंह (एचएमएल), दिलीप कुमार (एविएशन), संतोष कुमार (आरएमएम), अरविन्द यादव (कोक प्लांट), रिंकू यादव (सिन्टर प्लांट), पवन प्रकाश (इलेक्ट्रिकल टीएंडडी), होमेश (इंजीनियरिंग एंड सर्विसेस), राजकुमार (इंजीनियरिंग एंड सर्विसेस) आदि शिरकत किए। इनके अलावा रंजन राकेश (एफएमएम), सरोज सिंह, शुभम मिश्रा (ट्यूब डिवीज़न), चंदन सिंह एलडी वन, अरिंदम धर (एफएमइ), सर्वेंद्र झा, बंटी पांडे (कोक प्लांट) आदि भी जन्मदिन पर केक का आनंद लिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर