WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सलोनी मुखी हत्याकांड- फरार आरोपी पति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में युवती की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर फरार हुए आरोपी पति उमंग मुखी का शव सोमवार शाम पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना सोनारी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जांच के बाद शव की पहचान सलोनी मुखी हत्याकांड के मुख्य आरोपी उमंग मुखी के रूप में की गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोनारी के पंचवटी नगर रोड नंबर-2 निवासी सलोनी मुखी (28) का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। इस मामले में सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी के बयान पर सोनारी थाना में सलोनी के पति उमंग मुखी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सारथी मुखी ने पुलिस को बताया था कि सलोनी की शादी वर्ष 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और पिछले करीब दो वर्षों से वह अपनी बहन के घर रह रही थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना वाली रात सलोनी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह उमंग ने फोन कर बताया कि सलोनी को कुछ हो गया है। मौके पर पहुंचने पर सलोनी फंदे से लटकी मिली। सारथी ने उमंग से सलोनी को फंदे से उतारने में मदद मांगी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में पड़ोसियों की मदद से सलोनी को फंदे से उतारकर टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर