WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी को भाजपा ने घेरा, ये है आरोप

SHARE:

 

तीन साल से जुगसलाई का सफीगंज है प्यासा, टेंडर पास फिर भी काम है ठप

भाजपा ने विधायक मंगल कालिंदी पर काम रोकने का लगाया आरोप, कहा विधायक के लोग अधिकारियों पर बना रहे कमीशन का दबाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जुगसलाई के सफीगंज मोहल्ले के लोग बीते तीन वर्षों से पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर स्थानीय लोगों ने जुगसलाई नगर पालिका से लेकर डीसी कार्यालय तक कई बार धरना-प्रदर्शन किया, आंदोलन के प्रत्येक चरण में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला।

इसके बावजूद हालात यह हैं कि सरकारी टेंडर स्वीकृत होने के बाद भी 4 इंच की पानी की पाइपलाइन अब तक मोहल्ले में नहीं बिछाई जा सकी है। भाजपा द्वारा नगर परिषद के समक्ष हालिया धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी से मिला था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, आलोक वाजपेयी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। वहीं, शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी झारखंड के अध्यक्ष सूर्य पाठक, सचिव चंद्र पाठक, नेशनल मेंबर प्रह्लाद पाठक और सफीगंज मोहल्ले के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने साफ शब्दों में सफीगंज इलाके में शीघ्र पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू करने की मांग की थी और 7 दिनों के भीतर पानी बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। दबाव का असर यह हुआ कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन एक दिन बाद ही काम अचानक रुकवा दिया गया

भाजपा का आरोप है कि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर कार्य को रुकवाया। बहाना बनाया गया कि पहले दूसरी पाइपलाइन की जांच होगी, फिर काम होगा। जबकि जिस सफीगंज मोहल्ले में डायरेक्ट टंकी से नई पाइपलाइन आनी है, उस काम को रोककर बगल के मोहल्ले का हवाला देना साफ-साफ जानबूझकर अड़ंगा लगाने और देरी कराने की साजिश है।

इस पूरे मामले पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सफीगंज मोहल्ले के साथ जो हो रहा है, वह सीधा-सीधा जनविरोधी और अमानवीय कृत्य है। तीन वर्षों से लोग पीने के पानी के लिए सड़कों पर हैं, सरकारी योजना स्वीकृत है, टेंडर पास है, फिर भी पाइपलाइन का काम रोका जाना इस बात का प्रमाण है कि जुगसलाई में विकास को जानबूझकर बंधक बनाया गया है।

अनिल मोदी ने आरोप लगाया कि विधायक मंगल कालिंदी और उनके समर्थक अपनी राजनीतिक हठधर्मिता और दबाव की राजनीति के चलते सफीगंज के हजारों लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा रहे हैं। यह शर्मनाक है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत को भी राजनीति और कथित कमीशनखोरी की भेंट चढ़ाया जा रहा है।

वहीं, जुगसलाई मंडल के भाजपा अध्यक्ष हन्नु जैन ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मंगल कालिंदी को “विकास विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर बस्तीवासियों को परेशान कर रहे हैं।

हन्नु जैन ने आरोप लगाया कि सफीगंज मोहल्ले के लोग और भाजपा लंबे समय से पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन विधायक और उनके समर्थक अधिकारियों पर दबाव डालकर अनावश्यक रूप से कार्य रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानकारी मिल रही है कि संवेदक से भारी कमीशन की मांग की जा रही है, जिसकी वजह से काम अटकाया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्यों का जवाब बस्तीवासी मजबूती से देंगे और यदि शीघ्र पाइपलाइन का कार्य बहाल नहीं हुआ तो भाजपा विधायक के चाल चरित्र और चेहरे को बेनकाब करते हुए आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से प्यासे सफीगंज के लोगों के सामने आज भी वही सवाल खड़ा है, जब योजना स्वीकृत है, टेंडर पास है, तो फिर किसके इशारे पर जनता को पानी से वंचित रखा जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर