WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियां पूरी, बुधवार को चार घाटों पर होगा नदी पूजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक 14 जनवरी को आयोजित होने वाले स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर की है। बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव के आयोजन की समीक्षा की गयी और तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

सदस्यों ने बताया कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।प्रातः 9 बजे गांधी घाट, साकची, पाण्डेय घाट भुइयांडीह और भोजपुर घाट बारीडीह में क्षेत्र के स्थानीय सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा नदी पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे सोनारी, दोमुहानी स्थित नदी संगम तट पर नदी पूजन का मुख्य आयोजन होगा जिसमें सभी सदस्य प्रमुखता से भाग लेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोनारी दोमुहानी संगम तट पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, चैम्बर्स ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, चंदुलाल भालोटिया ट्रस्ट के ट्रस्टी अभिषेक भालोटिया, उद्योगपति एवं समाजसेवी नवीन अग्रवाल के साथ ही कई पर्यावरण प्रेमी एवं बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष 14 जनवरी को आयोजित होता है। इसके तहत नदी पूजन किया जाता है और नदियों का संरक्षण और इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाता है। इस वर्ष यह नदी पूजन का 21वाँ वर्ष है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर