WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय घेरा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अपहरण और असामाजिक घटनाओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आक्रोश-प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूरा इलाका राजनीतिक नारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में अपराधियों के मन से पुलिस का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

हालात 90 के दशक के जंगलराज की याद दिला रहे हैं। आए दिन हत्या, लूट, छिनतई, अपहरण और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। संजीव सिन्हा ने कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने जमशेदपुर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की तैनाती की गई थी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर