WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एक्सएलआरआइ के फिन-4-ऑल में सिखाया गया बचत और साइबर धोखाधड़ी से बचाव का पाठ

SHARE:

वित्तीय समावेशन और जागरूकता की दिशा में एक्सएलआरआइ की बड़ी पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारत के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने अपने दूसरे प्रमुख वित्तीय साक्षरता सम्मेलन, फिन4ऑल 2026 का आयोजन किया. यह कार्यक्रम छात्र-संचालित समिति ‘सचेतना’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसके मार्गदर्शक के रूप में फाइनेंस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एच.के. प्रधान उपस्थित थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी के बीच की दूरी को कम करना था.

इस कार्यक्रम में सेबी, आरबीआइ, एनएसइ, बीएसइ, एनएसडीअल और सीएसडीएल जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथियों में सेबी की सीजीएम आशा शेट्टी, आरबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन सिंह और एनएसइ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन और डिजिटल युग में वित्तीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की. मेगा क्षेत्रीय निवेशक संगोष्ठी (आरआइएसए) के पहले दिन झारखंड के 50 से अधिक गांवों के 800 से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ ही छोटे उद्यमियों ने हिस्सा लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्हें बचत, ऋण, निवेश, पेंशन और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के गुर सिखाए गये. प्रो. एचके प्रधान ने कहा कि फिन4ऑल के माध्यम से हमारा लक्ष्य वित्तीय ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करना है ताकि समावेशन केवल एक नारा न रहकर जमीनी हकीकत बने. दूसरे दिन 1000 से अधिक छात्रों ने उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ संवाद किया. एनएसइ के सहयोग से आयोजित ग्रैंड क्विज ने छात्रों को इंटरैक्टिव तरीके से वित्तीय अवधारणाओं को समझने में मदद की.

एक्सएलआरआइ के कार्यवाहक डीन (प्रशासन एवं वित्त) रेवरेंड फादर मुक्ति क्लेरेंस एसजे ने कहा कि यह पहल संस्थान के मूल मंत्र ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः को चरितार्थ करती है. कार्यक्रम के दौरान एक्सएल मेला का भी आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों ने अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया. इसमें विशेष रूप से सोशल फाइनेंस कोर्स के 200 से अधिक एमबीए के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कर उनकी वित्तीय समस्याओं को समझा और उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें बतायी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर