Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स डे रिवायत-2026 कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स डे “रिवायत 2026” का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव-नामांकित विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से परिचित कराना और वरिष्ठ छात्रों के साथ उनके संबन्धों को मजबूत कराना था. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों, प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने नव -आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें भावी शिक्षकों के रूप में अपने दायित्वों और शिक्षा के क्षेत्र में मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

ये विद्यार्थी हुए विजेता घोषित

“रिवायत 2026” के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जूनियर एवं सीनियर छात्रों ने नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दी. नए छात्रों ने रैंप वॉक और प्रतिभा प्रदर्शन के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन किया. मिस्टर फ्रेशर नितीश रजवार और मिस फ्रेशर मुस्कान छाबरा, सर्वश्रेठ परिधान गुरिया कुमारी, रनर अप सिमरन छत्रिया, सर्वश्रेठ उत्तर आकांशा दास , रनर अप आयोना सेन और सर्वश्रेठ प्रतिभा तनिष्का यादव, रनर अप जसनीत कौर घोषित हुए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का समापन सभी के लिए जलपान के साथ हुआ. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या, शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन छात्र रवि शंकर पाण्डेय एवं छात्रा सृष्टी कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन रीमा रॉय ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें