Jamshedpur : मानगो नगर निगम में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत तय : महेंद्र पांडेय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत पक्की है. पांडेय शुक्रवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए. उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की.

मौके पर छतीसगढ़ के विधायक तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी भी उपस्थित थे. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानगो की जनता जानती है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है. इसलिए पहले से वह मन बनाकर सुधा गुप्ता को कार्पेट छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानगो क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना चाह रहे हैं. लेकिन ऐसे लोग अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे. मानगो की जनता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी. बैठक में जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें