Jamshedpur : यूथ इवेंट का “रंग बरसे जमशेदपुर-2026” कार्यक्रम सीतारामडेरा तुरी भवन में 28 फरवरी को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें बताया गया कि जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा आगामी 28 फरवरी, समय अपराह्न 3:00 बजे से सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट स्थित तुरी समाज भवन के प्रांगण में रंगों का महापर्व से संबंधित इवेंट “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के युवाओं के लिए होली से संबंधित सदाबहार गाने, प्राकृतिक रंग और ठंडाई का इंतजाम किया गया है. वहीं आयोजन में नशापान और अश्लील गानों को प्रतिबंध रखा गया है.

इस आयोजन में प्रवेश शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है, जिसका उपयोग आयोजित कमेटी अपने आने वाली गीता थिएटर द्वारा आयोजित स्पेशल समर कैंप में करेगी.  

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजकों ने बताया कि यह समर कैंप सरकारी स्कूल निम्न मध्यवर्गीय एवं कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चों को कला संस्कृति गतिविधियों के द्वारा नशापान और सामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वह एक अनुशासित और अच्छा जीवन जी सके।

यह होली कार्यक्रम में शहर के राजनीतिक घरानौ से विधायक पूर्णिमा साहू, सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, दिनेश कुमार तथा प्रशासन की ओर से सीतारामडेरा थाना प्रभारी को आमंत्रण किया जाएगा.

रंग बरसे जमशेदपुर 2026 कार्यक्रम में आयोजित कमेटी द्वारा होली कॉस्टयूम और डांस प्रतियोगिता रखा जाएगा, जिसके अनुसार विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा.

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के प्रेस मीडिया, ई- डिजिटल इंस्टिट्यूट, गीता थिएटर, लीयो क्लब जमशेदपुर, हिन्द आईटीआई, आरंभ संस्था तथा सुंदरम एनजीओ का सहयोग मिल रहा है तथा लौहनगरी जमशेदपुर सामाजिक, कला संस्कृत, व्यापारिक और शैक्षणिक संस्थानों से सहयोग की अपेक्षा है.

किसी भी तरह की जानकारी तथा सहयोग प्रदान करने के लिए आयोजन कमेटी ने 7209441698, 8864080934, 8092623310 नंबर जारी किया गया है. रंग बरसे जमशेदपुर 2026 होली महोत्सव का पास लेने के लिए साकची दिल्ली दरबार नजदीक स्थित डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं.

मौके पर प्रेस वार्ता में गीता थिएटर से गीता कुमारी, नगेंद्र कुमार, खुशी दुबे, आनंत सरदार, लीयो क्लब से प्रेसिडेंट ओमेंदु गुप्ता, अभिषेक कुमार हिमांशु गुप्ता, स्वाति, श्रद्धा, ई-डिजिटल के संचालक रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित होकर आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान की.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें