Elections were held at the Gurudwara in Jamshedpur : टेल्को गुरुद्वारा में तीस साल की परंपरा का निर्वाह, बलविंदर सिंह दुबारा बनाये गए प्रधान

SHARE:

पुरानी टीम ही मिलकर करेगी गुरु घर की सेवा, 2029 अप्रैल तक का होगा कार्यकाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में टेल्को इलाके की संगत ने पिछले तीस सालों की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधान सरदार बलविंदर सिंह को दुबारा प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी।

रविवार को निर्धारित साप्ताहिक दीवान एवं एजीएम में अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह “तोते” ने कमेटी के तीन साल के क्रियाकलाप तथा विकास कार्यों को संगत के समक्ष रखा और उनसे पूछा यदि वे चाहे तो वर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह को अगले तीन साल के लिए पुनः मौका दे दिया जाए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरमत मर्यादा अनुसार बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, फतेह द्वारा संगत ने अपनी परवानगी प्रदान कर दी। इसके साथ ही एक सौ से ज्यादा संगत ने प्रस्ताव के समर्थन में लिखित हस्ताक्षर किए।

आभार जताते हुए सरदार बलविंदर सिंह ने आने वाले 3 सालों में भी वरीय अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन एवं संगत के आशीर्वाद से काम करने का भरोसा दिया।

पूछे जाने पर अकाली दल के रामकिशन सिंह ने बताया कि साल 1996 में प्रधान पद की वोटिंग हुई थी और उसके बाद से गुरु महाराज की पूरी कृपा है और सब कुछ सर्वसम्मति से हो रहा है।

इस मौके पर ट्रस्टी राम किशन सिंह, ट्रस्टी अजीत सिंह, बलकार सिंह नागोके, सलाहकार एवं स्कूल कमेटी के चेयरमैन तथा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहब कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हीरा सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह ग्रेवाल, महासचिव गुरशरण सिंह, ऑडिटर सुखदेव सिंह खालसा, पुणे से आए चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह काके, सतपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी पलविंदर कौर, चेयरपर्सन बीबी जागीर कौर, महासचिव बीबी अमृतपाल कौर, नौजवान सभा के हरभजन सिंह चरणजीत सिंह बबलू, कमलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह
आदि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें