WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police’s support to illegal businesses : अवैध धंधेबाजों की गिरफ्त में सोनारी थाना, पिछले तीन साल से जमे हुए हैं कई पुलिस अधिकारी सोनारी क्षेत्र में बने चर्चा का विषय

SHARE:

चरणजीत सिंह.

जमशेदपुर  में इन दिनों सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों की पौ बारह है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन अवैध धंधेबाजों के गिरफ्त में सोनारी थाना की पुलिस है. थाना पुलिस पदाधिकारियों की नहीं वरन इन कारोबारी के रहम करम पर है और इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को पूरी तरह से अंधकार में रखा गया है.

ये चला रहे अवैध धंधे

सोनारी थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी स्नैचिंग आम बात हो गई है.
गांजा, शराब, मटका अवैध लॉटरी आदि में गुदड़ी बाजार के किशन बालमुचू, एरोड्रम बाजार का सूरज साहू, राम मंदिर चौक का शंकर, कागल नगर टेंपो स्टैंड गंगा कर्मकार, खूंटाडीह का मनी दास लहरी बस्ती का कलाम और शफीक, सेंटर कागलनगर का ननका, बंटी लॉटरी माफिया, जीतू प्रसाद के गिरोह काम कर रहे हैं. खानापूर्ति के लिए गिरफ्तार करके जेल भेजा जाता है. बंटी माफिया के द्वारा पुलिस के सहयोग से सोनारी परदेसी पड़ा में घर कब्जा करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरकारी और टाटा कंपनी की जमीन घेरने का भी खेल

इलाके में परशुराम महतो, शिवलाल महतो, श्री निवास महतो, पिंटू, विवेक सिंह, विजय प्रसाद बालू का अवैध कारोबार सोनारी थाना के संरक्षण में संचालित करते हैं. वहीं सरकारी एवं टिस्को क्षेत्र में जमीन का अतिक्रमण कर घर बनाने के मामले में पीसीआर एवं टाइगर मोबाइल जवान अवैध वसूली में लगे रहते हैं.

ये दरोगा दोबारा आ गए सोनारी थाना

इन सब अवैध धंधेबाजों का मनोबल इसलिए अभी बढ़ा हुआ है क्योंकि पिछले तीन साल से दारोगा स्थानांतरण के बाद भी दोबारा पद स्थापना कराकर शिवम राज, एएसआई योगेश, एएसआई उमेश सिंह, एएसआई संजय यादव, एएसआई मनोज पांडेय सरीखे पुलिस जमे हुए हैं. इन सभी पुलिस अधिकारी के आतंक से क्षेत्र की जनता परेशान है. अब देखने वाली बात होगी कि वरीय पुलिस अधिकारी कब तक इन अवैध खेलों को नजर अंदाज करते हैं?  खैर, स्थानीय जागरूक जनता और फतेह लाइव के पाठक ने कुछ धंधेबाजों और अवैध खेल वाले क्षेत्र की तस्वीर फतेह लाइव को भेजी है. जिला पुलिस को इस मामले में लगाम लगाने की जरूरत है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर