Jamshedpur : धातकीडीह के एक घर में लगी आग, दुबई में रहता है परिवार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह के ए ब्लॉक स्थित 58 नंबर क़्वार्टर में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

आग लगते ही मची अफरातफरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार, यह मकान राशीद के नाम पर है, लेकिन वह और उनका पूरा परिवार दुबई में रहता है. स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी.

दमकल की तत्परता से बुझी आग

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक टीम और टाटा स्टील का एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था.

फिलहाल, प्रशासन आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें