Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया दैनिक जागरण प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा शुक्रवार को दैनिक जागरण प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रणय खंडाईत एवं आकांक्षा सिन्हा विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को निकट से देखा और समझा।

उन्हें समाचार संकलन, संपादन, पृष्ठ सज्जा, ऑफसेट प्रिंटिंग तथा समाचार पत्रों के वितरण की विस्तृत जानकारी दी गई। विशाल एवं आधुनिक प्रिंटिंग मशीनों को कार्य करते हुए देखकर विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित हुए। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें पत्रकारिता, तकनीक, समयबद्धता और टीमवर्क के प्रति समझ विकसित की। विद्यालय का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें