WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा में स्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया स्थित बाल्डविन स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए कदमा टैंक रोड निवासी बिपिन कुमार पर ही हमला कर दिया गया. हमलावरों ने बिपिन पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे बिपिन गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर, मौका पाते ही हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में बिपिन ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और इलाज के लिए टीएमएच पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है. बिपिन के छाती, पीठ और हाथ में चोट आई है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है.

बिपिन के साले दीपक ने बताया कि बिपिन आरपीएफ कैंटीन में सप्लायर का काम करते है. शुक्रवार दोपहर वे अपनी बेटी को स्कूल से लेने गए थे. उन्होंने देखा कि स्कूल के बाहर एक बच्चे को कुछ बाहरी युवक मार रहे है. उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया पर हमलावरों ने उनपर ही हमला कर दिया, जिससे बिपिन घायल हो गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर