एलडी थ्री के कर्मचारी सीआरएम गोलचक्कर के पास दुर्घटना में घायल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी परिसर में गुरुवार दोपहर दो बजे एलडी-2 गोलचक्कर सिग्नल के पास एक बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार कर्मचारी को चोट आई.

जानकारी के अनुसार बस करीब 20 कर्मचारियों को छोड़ने के बाद सीआरएम गोलचक्कर की ओर मुड़ रही थी. उसी दौरान एलडी-3 आईईएम विभाग के कर्मचारी आरके प्रसाद अपनी बाइक में गलत दिशा से उसी मोड़ पर आ गए.

बताया जा रहा है कि ब्लाइंड स्पॉट के कारण बस चालक बाइक सवार को देख नहीं पाया. स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए बाइक से छलांग लगा दी, जबकि बाइक बस के नीचे जा घुसी. हादसे में कर्मचारी के पैर में चोट आई है.

घायल कर्मचारी को तुरंत ईस्ट प्लांट फर्स्ट एड सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस तरह की छोटी मोटी वारदात टाटा स्टील के भीतर संरक्षा पर बड़ा सवाल उत्पन्न करती हैं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version