फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश से अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी लगातार की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को बोड़ाम थाना अंतर्गत चामेडीह में छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में 50 बोतल Haywards Bold बीयर (for sale in West Bengal only) बरामद की गई.
मौके से अभियुक्त रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उत्पाद विभाग का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.
