फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग का मामला झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम पिछले दिनों शहर आई थी। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने जुगसलाई और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। हालांकि, जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने इस मामले में किसी भी सूचना से इंकार किया है।

धमकी भरा संदेश

मामले की शुरुआत तब हुई जब मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को वाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें सलमान खान से पैसे मांगे गए। इस संदेश में जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम भी शामिल था, जिसमें सलमान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने की बात कही गई थी।

गैंगस्टर से संबंध

सूत्रों के अनुसार, संदेश भेजने वाला व्यक्ति लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है। संदेश में चेतावनी दी गई थी कि यदि सलमान खान को जीवित रहना है और लारेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें तुरंत पांच करोड़ रुपये देने होंगे। यदि पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान की स्थिति “बाबा सिद्दीकी से भी बदतर” हो जाएगी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version