फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

विधायक सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी ने नाम की घोषणा की. इसके बाद सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस बैठक में विनोद तावड़े भी मौजूद थे.

थोड़ी देर में एनडीए की बैठक होगी, जिसमें इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी. घोषणा के थोड़ी देर बाद सम्राट चौधरी राज्यपाल से मुलाकात करने लोकभ‍वन जाएंगे. संभवत: बुधवार 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. जहां पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलायी जाएगी. तैयार फार्मूला के अनुसार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, बाकी डिप्टी सीएम जदयू को मिलेगा.

सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा. इसके लिए तैयार फार्मूला के आधार पर काम किया जाएगा. इस बार कुछ मंत्रियों की छुट्टी कर दी जाएगी. कुछ नये चेहरों को जिम्मेदारी दी जाएगी. विदित हो कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनाया जाएगा. चुंकि भाजपा सीएम के साथ साथ संगठन पर भी फोकस करते हुए काम किया. नीतीश कुमार के समीकरण को समेटते हुए भाजपा ने सम्राट को जिम्मेदारी सौंपी है.

जदयू का कोर वोटर कोइरी- कुड़मी है. भाजपा इस समीकर को साथ लेकर ही आगे बढ़ रही है. साथ ही नीतीश कुमार का वोटर महिलाएं है, इसे भी कमजोर नहीं होने देना है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने औपचारिक रुप से अपना इस्तीफा सौंपा, बताया जाता है कि यह फैसला राजनीति की बदलती परिस्थितियों के कारण लिया गया है. राज्यपाल ने उनसे कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा है. नयी सरकार के गठन तक वे जिम्मेदारी संभालेंगे.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि 20 साल से मैं राजनीति में सक्रिय हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं थी. 2015 में भाजपा के साथ जुड़ने का अवसर मिला. तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया. मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया. पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया.

जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला 2025 में जब दोबारा एनडीए की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला. आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version