फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गणगौर मिष्टान की फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम को अचानक से आग लग गई. आग लगने के बाद आग को बुझाने के लिए करीब एक घंटे से मशक्कत की जा रही है. इसके लिए दमकल भी पहुंचा हुआ है. आग ने विकराल रूप ले लिया है. इस कारण से जुगसलाई के लोग सहमे हुए हैं. आगलगी की घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं.

अफरा-तफरी का माहौल

आगलगी की घटना के बाद पूरे जुगसलाई में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. सभी लोग घटनास्थल की तरफ ही दौड़ रहे थे. वहीं लोगों की भारी भीड़ के कारण दमकल को आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही थी.

घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. कई दमकल पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. सड़क सकरा होने के कारण भी दमकल को समय पर पहुंच पाने में कठिनाई हुई.

बड़ा हादसा टला

जिस तरह से आग लगी थी उसके हिसाब से लोगों को लग रहा था कि कहीं दूसरे अपार्टमेंट तक आग की लप्टे तो नहीं पहुंच जाएगी. हालाकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version