WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adhunik Group : स्वर्णरेखा ने कवच को 11 रनों से हराकर जीता एमपीएल-7 का खिताब

SHARE:

सुशील टुडू मैन ऑफ द सीरीज, राकेश महतो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मानिक सरदार बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में टीम स्वर्णरेखा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम कवच को 11 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। आठ दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के सभी मैच महादेव खेल प्रांगण में खेले गए, जहां खिलाड़ियों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में स्वर्णरेखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर टीम ने 77 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। राजेश महतो ने 9 रन बनाए, जबकि मैन ऑफ द फाइनल रहे सुशील टुडू ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली। कवच की ओर से राकेश महतो और मानिक सरदार ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम कवच ने संघर्षपूर्ण प्रयास किया। आदित्य सिंह (29), राकेश महतो (17) और उपकप्तान बलजीत संसोआ (11) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 66 रन ही बना सके। स्वर्णरेखा की ओर से सुशील टुडू ने दो तथा सचिन टुडू ने एक विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। व्यक्तिगत पुरस्कारों में टीम स्वर्णरेखा के सुशील टुडू को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान मिला जबकि टीम कवच के राकेश महतो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा मानिक सरदार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।

टूर्नामेंट में कुल दस टीमों स्वर्णरेखा, कवच, नव ऊर्जा, शक्तिस्रोत, उजाला, जीवनदायिनी, संकल्प, द्वापर, त्रेता और प्रकाश ने भाग लेकर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के निदेशक निर्मल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। एमपीएल जैसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि खेल भावना और संगठनात्मक एकता है।

उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा ने भी खिलाड़ियों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आठ दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर