WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : अपराधी संतोष थापा को भेजा गया जेल, नहीं पकड़ाता तो ये करने की कर रहा था कोशिश

SHARE:

सड़कों पर हथकड़ी लगाकर पुलिस ने घुमाया, ताकि अपराधियों की पेंट गीली रहे

फतेह लाइव,रिपोर्टर 

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के कुख्यात अपराधी संतोष थापा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी मुकेश लुणायत ने इस घटनाक्रम की जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को दी। संतोष थापा की गिरफ्तारी 2020 में हुए एक हत्या के मामले में पुलिस की ओर से चल रही तलाश के परिणामस्वरूप हुई है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 10 प्रखण्ड के 15 पंचायत में आयोजित हुआ शिविर, विधायक, पोटका शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ था गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने संतोष को आदित्यपुर की सड़कों पर हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि ऐसा गाड़ी के खराब होने के कारण किया गया था। संतोष की गिरफ्तारी 2 अगस्त को उस वक्त हुई जब वह पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। एसपी ने बताया कि संतोष थापा से पूछताछ में कई अन्य नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।

नेपाल भागने की थी फिराक

एसपी ने यह भी बताया कि संतोष दिल्ली से गाजियाबाद और फिर नेपाल के काठमांडू भागने की योजना बना रहा था। वह गिरोह के सदस्य सुभाष के इलाज के लिए तीन लाख रुपये जमा कर रहा था। हाल ही में पुलिस ने आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान के पास से गुड्डू पांडेय को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गुड्डू ने सुभाष के इलाज के लिए संतोष को 30 हजार रुपये की मदद की थी।

फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में संतोष की गिरफ्तारी की योजना बनाई। गुड्डू पांडेय से पूछताछ के दौरान पुलिस को संतोष के बारे में जानकारी मिली। एक संदिग्ध नंबर मिला, जिसका लोकेशन बागडोगरा एयरपोर्ट पर था। पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स पर नजर रखी और सीआईएसएफ से मदद मांगी। दोपहर 3.30 बजे के बाद बंद हुए नंबर ने शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर सक्रिय हो गया। इसके बाद, सीआईएसएफ ने संतोष को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर