WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : आदित्यपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, सुभाष परिवार के सदस्यों ने की बेरहमी से पिटाई, सीआरपीएफ जवान पर भी आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 11. 30 बजे की आसपास की बताई जा रही है।

अंकित शुभम के पिता ने बताया कि घटना के वक्त बेटे को कई बार बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने घेरकर बेटे को मारपीट कर लहूलोहान कर दिया। वहीं, चार पहिया वाहन से चढ़ाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई, गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। घटना के बाद अंकित शुभम से सोने का चैन छिनताई करने का प्रयास किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुभाष यादव का घर अंतिम छोर में है, जहां वाहन लगाने को लेकर हल्की सी बहस हुई थी। इसके बाद सुभाष यादव ने अपने रिश्तेदार सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार को बुलवाया और लाठी-डंडे से घर में घुसकर अंकित शुभम के पिता, बहन और माता को बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सुभाष यादव अक्सर आसपास के लोगों से बदतमीजी करते रहते हैं। रास्ते में कई बार गाड़ी लगे रहने पर गाड़ी भी अपने मनमर्जी से पलट देते हैं।

पुलिस ने बताया कि पार्किंग को लेकर नोक-झोंक हुई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अंकित शुभम को काफी ज्यादा चोट लगी है, जिसमें नाक से ज्यादा खून निकल गया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लिखित आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना जिस जगह हुई हैं उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा भी लगी हुई हैं। इस दौरान मीडिया द्वारा कवरेज करने के दौरान भी सुभाष यादव के परिवार द्वारा बदतमीजी भी की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर