WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : राशन कार्डों में केवाईसी के नाम पर हो रही परेशानी दूर करे प्रशासन – राजेश यादव

SHARE:

इस कारण राशन कार्ड से नाम छांटने का होगा विरोध

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों को केवाईसी करने की बाध्यता से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. कई वृद्ध या हथेली से हार्ड वर्क करने वाले लोगों का फिंगर प्रिंट नहीं हो पा रहा है और वे इससे वंचित रह जा रहे हैं. कमाने के लिए बाहर गए कई गरीब भी केवाईसी नहीं करवा पा रहे. कुछ बाहर से केवाईसी करवा रहे हैं, तो इसमें भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. कुल मिलाकर केवाईसी नहीं होने से राशन कार्ड से नाम छंटने की भी आशंका है और इससे कार्डधारी परिवारों के लोग काफी चिंतित हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऐसी ही समस्या आज गांडेय के सिजुआ हरिजन टोला में दिखाई दी, जहां सिर्फ एक स्थानीय डीलर के यहां केवाईसी नहीं हो पाने के कारण लगभग 200 लोगों का नाम राशन कार्ड में कटने की संभावना है.

इस बाबत पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने वहां लोगों से बात करने के बाद कहा कि, केवाईसी नहीं हो पाने का सीधा नुकसान गरीबों को होने की संभावना है. इसलिए सरकार को संबंधित प्रशासन के माध्यम से इसका समाधान निकलना होगा. इस नाम पर गरीब परिवारों का नाम राशन कार्ड से छांटने का विरोध किया जाएगा. कहा कि, राशन से नाम हटने से लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा से भी वंचित होने की आशंका है.

उन्होंने लोगों से आगामी 22 फरवरी को गांडेय में किसान मजदूरों की मीटिंग बुलाई गई है, ताकि ऐसे सवालों पर आगे की रणनीति बनाई जा सके. लोगों से इसमें भाग लेने की अपील भी की गई.

मौके पर अन्य के अलावा फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजू पासवान, शंभू ठाकुर, हीरो दास, रामचंद्र दास, मुकेश दास, राजेश दास, मनोज दास, बुधु दास, जीतन दास, मालो देवी, फुलमनी देवी, सुमा देवी, सुमा देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, नेमिया देवी, ममता देवी, शास्त्री देवी, पिंकी देवी सहित अन्य मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर