WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में 12:00 बजे के पहले हुए आनंद कारज, शैलेन्द्र-भगवान ने पहुंचकर जताई खुशी

SHARE:

जमशेदपुर।

समाज सुधार हेतु सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनाए गए नियमों का असर रविवार को गुरुद्वारा साहेब टुईलाडुंगरी में देखने को मिला. जहां बोकारो थर्मल से आया हुआ लड़का पक्ष बलदेव सिंह दूल्हा मलकीत सिंह एवं टुईलाडुंगरी निवासी लड़की पक्ष नरेंद्र सिंह दुल्हन परमजीत कौर दिन के 11:30 बजे गुरुद्वारा साहब में पहुंचकर गुरु मर्यादा अनुसार आनंद कारज की रस्म अदा की गई. ज्ञातव्य है कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दोपहर 12:00 बजे तक आनंद कारज की रस्म करने का आदेश दिया गया है. अगर आनंद कारज की रसम 12:00 पूर्ण नहीं होती है, तो लड़के पक्ष पर ₹5000 का जुर्माना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को देना होगा. इन दोनों परिवारों ने सभी नियमों का पालन करते हुए आनंद कारज की रसम अदा की है.

टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सुखराज सिंह ने अपनी देखरेख में इस विवाह की रसम अदा करवाई है. उन्होंने दोनों पक्षों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है. इस मौके पर महासचिव परमजीत सिंह विकी, हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, सेंट्रल सीख स्त्री सत्संग सभा की संरक्षक दलवीर कौर आदि कई लोग उपस्थित थे. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने वर वधु के परिवार को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है तथा प्रधान सुखराज सिंह राजा की भूरी भूरी प्रशंसा की है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर