Ghatsila : झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित, बबलू मुर्मू की 25वीं पुण्यतिथि पर खेलकूद कार्यक्रम की घोषणा

SHARE:

बबलू मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा पुण्यतिथि में खेलकूद कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने संबोधित करते हुए कहा कि 11 मार्च को झारखंड के महान आंदोलनकारी बबलू मुर्मू की 25वीं पुण्यतिथि पर कालचिती पंचायत के बुरुडीह गांव में विशेष रूप से खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन 1.50 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में वितरण करेंगे. मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और आंदोलनकारियों को हमेशा मान-सम्मान देती रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री रामदास सोरेन ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है. बबलू मुर्मू झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे, जिनका निधन 2001 में हो गया था. इस कार्यक्रम में बबलू मुर्मू के धर्म पत्नी सुप्रिती मुर्मू, लिटा हेम्ब्रम, सी.डब्लू.एस. के आभा सिन्हा,लटिया मुर्मू, सागर पानी, सुशील मार्डी, विकास मजून्दर, प्रकाश निषाद, प्रताप दास, गोपाल कोउरी और सब्यसाची चौधरी,मो. जलील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें