फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में उपाध्यक्ष बनने के बाद अर्चना दुबे लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए है और एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. इसी क्रम में वो जुगसलाई उप स्वास्थ्य पहुंची और वहां के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ अंसारी से मिली और उनके साथ मिलकर सारे विभागों के विषय में बाते कर उसकी जानकारी ली।
इसी क्रम में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए नाराज दिखी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ मेन पावर की भी जरूरत होती है, जिसकाअभाव है। जुगसलाई के आस पास काफी ग्रामीण इलाका है। जहां से मरीज आते हैं,खासकर महिलाएं। इनके इलाज के लिए एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ यहां नहीं है। इसके चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जांच के क्रम में पाया गया कि जो पहले गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड पीपीडी मोड में होता था, वो भी लगभग बंद है। डिजिटल एक्सरे मशीन की कमी है। साथ ही इतनी बड़ी आबादी को देखने के लिए एक दो डॉक्टर के भरोसे है जो चिंता का विषय है। उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने कहा वो जल्द ही इस विषय में सिविल सर्जन डी सी से मिलकर बाते करेगी जरूरत पड़ा तो विभागीय मंत्री और उनके सचिव से भी इस संबंध में बाते करेगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिससे आप स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए बाते कर पाएंगे। उनके साथ उनके पति भाजपा नेता बड़े लाल दुबे शामिल थे।

