Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : पटमदा में उप प्रमुख के बेटे पर पुराने विवाद में चापड़ से हमला, एक हिरासत में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पटमदा स्थित कमलपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को रात बुलेट सवार युवक गोविंद माझी (21 वर्ष) पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि इस घटना में वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

चापड़ के हमले से उसके दाहिने हाथ एवं कंधे में चोट लगी है. उसे लहूलुहान अवस्था में परिजनों ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है. इस संबंध में घायल युवक के पिता सह उप प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ माझी ने बताया कि यह घटना उनके घर के पास उस वक्त हुई. जब उनका बेटा गोविंद रात को काटिन सब-स्टेशन से ड्यूटी कर घर लौट रहा था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताते हैं कि हमलावर की पहचान गांव के ही दशरथ माझी व प्रीतीश माझी के रूप में हुई है और घटना का कारण पुराना विवाद है. विश्वनाथ के अनुसार निशाने पर वह थे, क्योंकि हमलावर को मालूम था कि बुलेट की सवारी वह ही करते हैं बेटे नहीं. लेकिन आज बेटा की बाइक में ईंधन खत्म होने पर उनकी बुलेट गाड़ी बेटा ही लेकर घर लौट रहा था और पहले से घात लगाए बैठे प्रीतीश माझी व दशरथ माझी ने हमला कर दिया.

जैसे ही उसके सिर पर वार करने का प्रयास हुआ तो लड़के ने गाड़ी को छोड़ अपने हाथों से बचाव का प्रयास किया, जिससे हाथ एवं गर्दन के पास चोट लगी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी दशरथ माझी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि बेटा प्रीतीश फरार हो गया है. अस्पताल पहुंचकर एसआई पुरूषोत्तम राय ने जानकारी ली.

घटना की सूचना पाकर झामुमो व कांग्रेस के नेता पहुंचे. विश्वनाथ ने बताया कि बीते 21 मार्च को सुबह पड़ोसी प्रीतीश माझी ने उनके एक बकरे व खस्सी को जहर खिला दिया था, जिसमें इलाज के क्रम में खस्सी बच गई, जबकि एक बकरा मर गया था. इस संबंध में गांव में पंचायती बुलाने पर वह उपस्थित नहीं हुआ. उल्टे गाली गलौज करने लगा.

इसकी शिकायत कमलपुर थाने में करते हुए प्रीतीश माझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. करीब 3 माह बाद सोमवार को रात करीब 8 बजे पुलिस द्वारा प्रीतीश माझी को नोटिस थमाने के बाद गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर