WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Attack on traffic police intensifies : जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी ये बतायें, RTI दाखिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा में महुआ गली के सामने एक दंपत्ति की डम्पर से कुचलकर मौत एवं गत दिनों संकटा सिंह पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना को लेकर जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच जमशेदपुर के आरटीआई कार्यकर्त्ता कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी से Rti के तहत आवेदन कर जो मांग की है, वह भी चर्चा का विषय बन गई है. इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित हैं. आजसू जहां हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन की ओर बढ़ी हुई है. उसके बावजूद परसुडीह थाना से ट्रैफिक थाना तक बने पांच चेकिंग पॉइंट और गुलजार हो गए हैं. संकटा सिंह के पास एक पुलिस पदाधिकारी का नाम लेकर एक सिख नेता ने अपने तथाकथित भोम्पो चैनल में फोटो छपवाकर राजनीति चमकाई थी, हालांकि उसके बाद से भी संकटा सिंह में रोजाना शाम के वक्त चेकिंग जारी है. वहीं इस आरटीआई से स्थानीय थाना में कार्यकाल से ज्यादा समय तक रहने वाले कर्मियों की भी शामत तय है. बहरहाल, आरटीआई कार्यकर्त्ता की अपील का प्रमुख अंश हम हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं. (नीचे पढ़ें)

आरटीआई कार्यकर्त्ता कमलेश कुमार

सेवा में,

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जन सूचना पदाधिकारी जुगसलाई यातायात थाना पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर-831006

विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मांगे गये सूचना एवं सुसंगत कागजात अभिप्रमाणित उपलब्ध कराने के संबंध में।

महाशय,

उपरोक्त विषयक अधिनियम के अन्तर्गत मैं निम्नलिखित सूचना एवं सुसंगत कागजात अभिप्रमाणित उपलब्ध कराने का अनुरोध करता हूँ।

01. दिनांक 10.04.2025 को संकटा सिंह पेट्रोल पम्प के पास हुये घटना आम जनता व पुलिस के साथ हुये धक्का-मुक्की के कारण सहित उक्त दुर्घटना की जाँच किस पदाधिकारी द्वारा की गई है उक्त पदाधिकारी का नाम, पदनाम एवं उनके द्वारा किये गये जाँच के क्रम में किस-किस बात का उल्लेख की गई है, उल्लेखित तथ्यों के साथ समर्पित जाँच प्रतिवेदन जो उनके वरीय पदाधिकारी को प्रस्तुत की गई है, उसकी छाया प्रति अभिप्रमाणित उपलब्ध कराई जाय।

02. जुगसलाई यातायात थाना क्षेत्र में हेलमेट जाँच के लिये यातायात पुलिस के द्वारा किस-किस स्थान पर हेलमेट की जांच की जाती है तथा हेलमेट के अतिरिक्त ट्रॉफिक पुलिस को दो चक्का, तीन चक्का, चार चक्का गाड़ियों का कौन-कौन सा कागजात जाँच करने का नियम या प्रावधान के अन्तर्गत क्षेत्र अधिकार है। उक्त क्षेत्र अधिकार से संबंधित प्रावधान की प्रति सेक्शन का उल्लेख के साथ नियमावली की छाया प्रति अभिप्रमाणित उपलब्ध कराई जाय।

03. जुगसलाई थाना अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा प्रत्येक माह कितने प्रकार के राजस्व वसूली की जाती है। उक्त कार्यों से संबंधित सूची अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाय। राजस्व वसूली से संबंधित कार्यक्षेत्र कितने प्रकार की यातायात पुलिस को प्राप्त है उससे संबंधित सभी सुसंगत कागजात अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाय।

04. जुगसलाई थाना यातायात पुलिस बल के कितने पदाधिकारी तथा कितने कार्य बल उपलब्ध है। वे सभी का नाम, पदनाम, वेतनमान तथा पदस्थापन की तिथि अंकित करते हुये सम्पूर्ण सूचना दिया जाय तथा यातायात पुलिस बल के पदाधिकारी एवं कार्य बल का कितने-कितने दिनों एवं वर्षों में स्थानान्तरण करने का प्रावधान या नियम है। उसकी छाया प्रति अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाय।

05. जुगसलाई यातायात थाना क्षेत्र में कौन-कौन सी रोड या चौक या बाजार के ईद-गिर्द में ट्रॉफिक यातायात पुलिस बल के नियंत्रण में है तथा उन्हें ट्रॉफिक सेवा दुरूस्त रखने हेतु कौन-कौन एरिया का निर्धारण किया गया है.

वे सभी रोड का पूर्व से पश्चिम के सभी रोड तथा पश्चिम से दक्षिण के सभी रोड का नाम और लम्बाई के साथ सम्पूर्ण सूचना एवं सूची उपलब्ध कराया जाय तथा बाजार कार्य क्षेत्र में आम नागरिक या व्यापारियों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कितने प्रकार की यातायात व्यवस्था को भंग किया है, जिसके लिये कितने कितने प्रकार का दंड या राजस्व वसूली की गई है, उक्त दंड की अवधि एवं राजस्व वसूली का सम्पूर्ण विवरणी अभिप्रमाणित उपलब्ध कराया जाय।

यह भी जरुर पढ़ें

कमलेश कुमार ने आवेदन में कहा है कि यह सूचना मांगे जाने का उद्देश्य जुगसलाई बाजार क्षेत्र एरिया तथा अन्य कुछेक जगह व्यापारियों के द्वारा विभिन्न सड़को में यातायात व्यवस्था को स्वच्छ रखने में सहयोग नहीं करते हैं तथा पैसे के बल पर मनमाना करने का प्रयास करते हैं जिसमें पारदर्शिता लाया जाना अति आवश्यक है।

कृपया आप अपने प्रथम अपीलीय पदाधिकारी का नाम, पदनाम, कार्यालय पता की जानकारी दें, ताकि ससमय प्रथम अपील दर्ज की जा सके।

आपका विश्वासी

Kamlesh Kumar

(कमलेश कुमार)

आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर