Author: फतेह लाइव • डेस्क
कहा- बाबूलाल मरांडी के मार्गदर्शन में सड़क से लेकर सदन तक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी पार्टी फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है. भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए बाबूलाल मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी न केवल एक कुशल संगठनकर्ता और अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुबली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवाइन हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह किया गया जिसके गुणवत्ता की जांच हेतु राज्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ाम एवं पटमदा प्रखण्ड जो कृषि प्रधान क्षेत्र है. यहाँ के लोगों के आय का मुख्य श्रोत कृषि ही है. इन प्रखण्डों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि पर ठीक ढंग से खेती नहीं हो पाती है, जिससे उक्त प्रखण्डों के किसानों की आर्थिक सामाजिक स्थिति संतोषजनक नहीं है. सुवर्णरखा बहुद्देशीय परियोजना अन्तर्गत चांडिल डैम से U.G.P.L के माध्यम से सिंचाई’ सुविधा उपलब्ध…
इस सत्र के बी.ए. की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में कराई जाए – संजीव सरदार फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र के छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी. उन्होंने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए, ताकि इस सत्र से ही बी.ए. की कक्षाएं शुरू हो सके. विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में कहा कि पोटका प्रखंड एक सुदूर ग्रामीण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख जुगसलाई पुरानी बस्ती का रहने वाला है और पूर्व में पीड़ित के कंपनी में ही काम करता था. गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बीते दिनों राहुल ने कारोबारी को फोन किया और उनकी कंपनी को फोन से उड़ाने की धमकी दी. जब तक कारोबारी डिमांड पूछ पाते, तब तक राहुल ने फोन काट दिया. इसके बाद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत बेह्तरीन कार्य कर रही है. उसी क्रम में 5 मार्च को आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा सुबह रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर राउंड चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को बेमतलब घूमते हुए देखा गया. संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम बताया कि उसका नाम सार्थक सिंह, उम्र लगभग 16 वर्ष, पिता – ओमप्रकाश सिंह, निवासी – आजमगढ़, लालगंज, जिला बनारस (उत्तर प्रदेश) है. इसके बाद मामले की जानकारी चाइल्डलाइन हटिया को दी गई तथा उसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों के सामानो को लौटाने को लेकर रांची रेल मंडल के आरपीएफ बेहद सार्थक भूमिका अदा कर रहे हैं. उसी क्रम में 5 मार्च को ट्रेन संख्या 15662 (कामाख्या एक्सप्रेस) में एक नीले रंग का ट्रॉली बैग छोड़े जाने की सूचना पर आरपीएफ मुरी पोस्ट द्वारा सफलतापूर्वक ट्रॉली बैग की बरामदगी की गई और शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर उसके स्वामित्व की पुष्टि की गई. शिकायतकर्ता सूरज कुमार (उम्र 34 वर्ष), पिता श्री कमल साह, निवासी पो. सिवांदीह, थाना बोकारो स्टील…
प्रधानमंत्री का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा : कुलविंदर फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट का साधुवाद किया है. राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत हेमकुंड साहिब के रोपवे पर 2,730.13 करोड़ रुपए खर्च होंगे. गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी रोपवे बनेगा. अभी तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 23-24 किलोमीटर की कठिन यात्रा करनी पड़ती है. यह गोविंदघाट से घांघरिया (13 किमी) तक मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) पर आधारित होगा. इसके बाद इसे घांघरिया से…
नितारा फाउंडेशन निभा रहा सामाजिक जिम्मेदारी, भविष्य में और भी होंगे काम फतेह लाइव, रिपोर्टर. नितारा फाउंडेशन के द्वारा गुरुवार को जनता मध्य विद्यालय छोटा गोविंदपुर के स्कूल में बच्चों के लिए सिट एंड ड्रॉइंग कम्पिटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया. इन सभी बच्चों को दो भागों में ए और बी ग्रुप बनाकर कम्पिटीशन लिया गया, जिसमें ए ग्रुप के बच्चों में चार प्राइज और बी ग्रुप में चार प्राइज मिला. सफल बच्चों को प्रोत्साहन राशि और संस्था का मोमेंटो दिया गया. प्राइज जितने वाले बच्चों को संस्था के तरफ से सार्टिफिकेट भी दिया गया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में बीते दिनों दो पक्षों में वर्चस्व के बाद जमकर हवाई फायरिंग हुई. इस घटना में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए. वहीं दोनों पक्षों से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इधर, गुरुवार को बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया. जहां से पुलिस ने एक गोली बरामद की है. इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर में आकर गोली रखी और फिर एक घंटे बाद दोबारा शाहरुख को…
