Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की साकची पुलिस ने बाजार स्थित मुर्गा लाइन में छापेमारी कर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी केबुल बस्ती निवासी बबलू कुमार महतो, मानगो जवाहरनगर निवासी रईश अहमद, कदमा भाटिया बस्ती निवासी अरुण कुमार शर्मा, कल्याणनगर निवासी प्रदीप पोद्दार, गोलमुरी बजरंगनगर निवासी गणेश यादव और नीरज कुमार शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खिलाने में प्रयुक्त कॉपी, फोन और 1570 रुपये नकद बरामद किए है. पुलिस के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर जुआ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान में बुधवार की रात चाकू बाजी में तीन युवक घायल हो गए. इनका इलाज मानगो के दया अस्पताल में चल रहा है. अफान के पेट में चाकू लगा है, जबकि अन्य दो को आंशिक चोट लगी है. घायलों का नाम अफान, अरशलान और फरहान है। वहीं हमलावरों का नाम आमिर, अरशलान, जैद सहित अन्य हैं. तीन महीने पहले ही इनके बीच विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर करीब 30 की संख्या में युवक जिनका नेतृत्व व अन्य कर रहे थे. वे आए और मुर्दा मैदान के पास बैठे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला ज़िला कपाली ओपी अंतर्गत आपसी विवाद में डेमडूबी अंसार नगर निवासी आयशा परवीन घायल हो गई. घटना बुधवार शाम की है. युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. इस सम्बन्ध में घायल की माँ द्वारा बताया गया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला जिसका नाम रेशमी है. वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करती है. जब पड़ोस की सभी महिलाएं बस्ती में बैठी थी. तब रेशमी आई और गाली गलौज कर पत्थर चलाने लगी. इसके बाद महिला स्टील का ग्लास लेकर आई और उसकी बेटी आयशा परवीन को मार दिया, जिससे आंख के पास उसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव को समाप्त कर समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की 648वीं जयंती को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने श्रद्धाभाव से मनाई. इस अवसर पर भालूबासा स्थित मुखी बस्ती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास जी के आदर्शों, उनकी शिक्षा और सामाजिक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, आईटी सेल सह संयोजक उज्जवल सिंह समेत महिला मोर्चा…
शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से संवाद किया और उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की. मंत्री सोरेन ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनका योगदान अपरिमेय है. उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और राज्य सरकार की ओर से शिक्षकों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने की…
समारोह में शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को शिक्षा एवं निबंधन मंत्री और विधायक रामदास सोरेन बहरागोड़ा प्रखंड के लदनासोल गांव में आयोजित 21वें वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया. मंत्री रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा, “खेल और संस्कृति हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उड़ीसा के मयूरभंज गोरुमोहिसानी थाना अंतर्गत जामपानी गांव में आयोजित बंधु मिलन कार्यक्रम एक खास अवसर बन गया. जब पोटका के विधायक संजीव सरदार ने इसमें शिरकत की. इस आयोजन में बचपन के स्कूली साथी और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. विधायक सरदार ने ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और अपने पुराने साथियों से मिलकर बचपन की यादें ताजा की. उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक है. विदित हो कि संजीव सरदार वर्ष 2003 तक जामपानी (उड़ीसा) में रहकर मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका में माघी पूर्णिमा के अवसर पर हाता के प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में बुधवार को 57वें महायज्ञानुष्ठान का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. इस पांच दिवसीय आयोजन में अखंड हरिनाम संकीर्तन और नवम विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. शुभारंभ के अवसर पर हजारों की संख्या में कुंआरी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और तिरिंग नदी पहुंचकर वैदिक रीति-रिवाज से जल भरकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना की. यज्ञ एवं संकीर्तन का समापन 17 फरवरी, सोमवार को होगा. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने घाटशिला जेल का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों से मिले और जेल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का निरीक्षण किया. साथ ही कैदियों के अधिकार व जेल मैन्युअल के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी भी दी. इसके अलावा डालसा के कार्य व उसके उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला. जेल भ्रमण के दौरान डालसा सचिव के साथ जेल सुप्रिटेंडेंट अजय कुमार प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे.
संवैधानिक रूप दे एसजीपीसी: कुलविंदर फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अधिवक्ता एचएस धामी को पत्र लिखकर जत्थेदार साहिबान की नियुक्ति के लिए सरबत खालसा बुलाने का आग्रह किया है. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार साल 1921 एसजीपीसी के अस्तित्व में आने से पहले सरबत खालसा के द्वारा ही जत्थेदार का चुनाव किया जाता रहा है. जत्थेदार उसे ही चुना जाता था, जिसे सिखों का सबसे ज्यादा विश्वास और समर्थन हासिल होता था. मकसद यह भी होता था कि जत्थेदार बनने वाला व्यक्ति सिख सिद्धांत,…
