Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान हुआ.पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए. लौहनगरी जमशेदपुर में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं जिला से आये वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए निःशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी. बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन द्वारा ड्राइवरों के मांग को लेकर अनिश्चित्कालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है. इनके द्वारा टाटा स्टील बर्मामाइंस पार्किंग गेट के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दिया गया है. बता दें कंपनी प्रबंधन के समक्ष विगत एक वर्ष से लगातार इनके द्वारा मांगे उठाई जा रही थी, लेकिन इनके मांगो को अनसुना किया जा रहा था. मुख्य रूप से ड्राइवरों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, मेडिक्लेम की सुविधा, छुट्टी का पेमेंट और वाहन मालिकों के रेट मे 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग को लेकर इनके द्वारा आंदोलन किया जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविदास जयंती के मौके पर मानगो हनुमान मंदिर में जयंती समारोह जिला भाजपा के द्वारा मनाया गया. जहां मुख्य रूप से भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह उपस्थित रहे. संत रविदास के 648 वीं जयंती के मौके पर भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह में पहुँचकर संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया की जिस वक्त भारत देश मे समाज के बिच विकृतियाँ फ़ैल रही थी. उस वक्त संत रविदास ने सामाजिक सदभावना का सन्देश देश को दिया था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 35 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के “एफ” समवाय तीसरो के कार्यक्षेत्र के ग्राम लेवाबनबरिया, घसनी तैतरिया तथा हङहङा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत उपरोक्त तीनों ग्रामों मे 03 सोलर लाइट को (निःशुल्क) स्थापित किया गया. इस अवसर पर बसंती मरांडी, (प्रधान) ग्रामपंचायत मनसाडीह, वार्ड सदस्य तथा अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रभारी एफ-समवाय तिसरो 35 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा अन्य बल कर्मियो द्वारा ग्राम लेवाबनबरिया, घसनी तैतरिया तथा हङहङा के ग्रामीणो को निःशुल्क सुपुर्द किया गया. इस जन् कल्याण कार्य को लेकर वहां के ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा जा रहा है. लोग इसकी काफी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डी बी एम एस कॉलेज के 2020-24 बैच के छात्रों को मंगलवार को विदाई दी गई. इस अवसर पर 2023 -25 बैच के छात्रों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी. कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. प्रत्येक छात्र को पीपीटी के साथ उसकी विशेषता बताते हुए मंच पर आमंत्रित व किया गया. DBMS कॉलेज के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर ने छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए कहा. उन्होंने समय के साथ अपने चरित्र निर्माण करने की सलाह दी, ताकि भविष्य की पीढ़ी उन्हें अपना आदर्श माने. कॉलेज का नाम करें रौशन :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मिटजी के विद्यार्थियों ने जेइइ मैन 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान की उत्कृष्टता साबित की है. इस वर्ष मिटजी का सक्सेस रेट 99.68 रहा, जो झारखण्ड में सबसे अधिक है. संस्थान के 59 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किया है जबकि 157 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया है. इस परीक्षा में जिले के सुदूर पटमदा प्रखंड के छात्र अरिजीत मण्डल ने 99.65 प्रतिशत अंक हासिल कर जमशेदपुर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकाई नदी में बुधवार को एक शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि मृतक राजेश कालंदी (30) पार्वती घाट का रहने वाला है और तीन दिनों से लापता था. उसके तीन बच्चे भी हैं. उधर शव की खबर मिलते ही परिवार के लोग नदी पहुंचे. वहीं कुछ लोगो का कहना है की नदी में डूबने से इसकी मौत हुई है, लेकिन परिवार के लोग यह मान रहे हैं कि इसकी हत्या कर किसी ने नदी में फेंक दिया है. वैसे शव को देखने के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को चौक में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर मानीफीट मुख्य सड़क को जाम कर दिया. परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द घटना करने वाले ट्रक को पकड़े और कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर. इस दौरान सड़क के दोनों तरह लंबा जाम लग गया. सूचना टेल्को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग मानने को तैयार नहीं थे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की 3 मार्च को निर्धारित रक्तदान शिविर को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कमेटी मेंबर्स एवं पदाधिकारी आर के सिंह फैंस क्लब के लोग मौजूद थे. महामंत्री आरके सिंह ने रक्तदान की तैयारियों को लेकर यूनियन सदस्यों एवं पदाधिकारियों से सवाल जवाब किये तत्पश्चात उन्होंने सबों की जिम्मेदारी तय की रक्तदान शिविर के सफल संचालन के बावत एक समिति गठित की गई उन्होंने सबों को निर्धारित रक्तदान शिविर को सफल बनाने एवं अत्यधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 3 मार्च को होगा रक्तदान आगामी 3…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में बिरसानगर संडे मार्केट के पास पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान सौरभ झिंगन उर्फ जिंगल (21), विक्की कर्मकार उर्फ भोलू कर्मकार (20) और धीरज पाल (29) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ये तीनों अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें चक्रधरपुर, चांडिल, खरसावां आदि…
