Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा काली मंदिर के पास रहने वाली 16 वर्षीय अदिती पाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार देर रात की है. मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसकी दादी ने उसे फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. अदिती बेल्डीह चर्च स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई परीक्षा में उसके अंक खराब आए थे, जिससे वह तनाव में थी. इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठा लिया. अदिती के पिता निसीत पाल कोलकाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा जैन धर्मशाला में दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्यामा प्रसाद व अर्चना कुमारी संरक्षण पदाधिकारिगण एवं नीलम कुमारी काउंसलर, जिला बाल संरक्षण इकाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कैम्प का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए प्रमुख उद्योगपति अशोक जैन पांड्या ने कहा कि तरुण मित्र परिषद ने हमारे परिसर में कैम्प का आयोजन कर इस महान सामाजिक कार्य में हमे सहयोग का अवसर प्रदान किया है, जो सराहनीय है. परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि सुमत…
देवघर निवासी तुलसी सोरेन ने पहली बार किया रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर. पारसी सिंग चांदो पं० रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा एवं सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से पहली बार माघ बोंगा गुरु हिरि (गुरु दर्शन) के अवसर पर रायरंगपुर के डांडबूस में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दो महिला रक्तदाता समेत कुल 30 लोगों ने स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया. सभी रक्तदाता अपनी अपनी पारंपरिक परिधान में रक्तदान करने पहुंचे थे. जमशेदपुर की देवघर निवासी तुलसी सोरेन और अशरिता मार्डी ने पहली बार शिविर में रक्तदान कर महिलाओं के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय पर्यावरण आयाम के द्वारा आज लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “हमारी भूमि – हमारा भविष्य”. इस गोष्ठी के अंतर्गत कक्षा षष्ठ से नवम तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई. गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थी प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा, पर्यावरण आयाम की सदस्य आरती श्रीवास्तव विपुला, प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य सरिता सिंह, सदस्य डाॅ सरित किशोरी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह.Qq इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और निबंध…
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित जिला प्रशासन एवं ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में सबर टोला में लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में मलेरिया, सिकल सेल एनिमिया, बी.पी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच कर दी गई दवाई महिला, युवा, बच्चों के बीच कंबल, खिलौने, साड़ी, स्कूल बैग आदि का किया गया वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर. सबर ग्रामों में बुनियादी सुविधायें बेहतर करने तथा आदिम जनजाति लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने की दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है. इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी…
विद्युत कार्यपालक अभियंता से सरयू ने बात की, शीघ्र जांच का दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगाए जा रहे विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के ऊपर पहले से विधायक बन्ना गुप्ता का नाम मोटे अक्षरों में पेंट किया हुआ है. मानगो के शंकोसाई रोड नं॰ 5 का ट्रांसफार्मर कल से ख़राब था. विधायक सरयू राय के समर्थकों एवं जनसुविधा प्रतिनिधियों की पहल पर मंगलवार की शाम ख़राब ट्रांसफार्मर को बदलकर लगाने के लिए नया ट्रांसफार्मर आया तो लोगों का ध्यान इस ओर गया कि ट्रांसफार्मर के ऊपर मोटे-मोटे अक्षरों में विधायक की जगह पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 11 एवं 12 फरवरी को कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा. पूरे भारत वर्श से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे. उक्त बातें राश्ट्रीय कन्ननौजिया सोनार महापरिवार के राश्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन, राश्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन एवं रा. महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने कहा कि लौहनगरी में प्रथम बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान षिव मंदिर प्रांगण एवं महेष्वरी धर्मशाला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा चौक में वीर शहीद बाबा तिलका माझी, जयराम टुडू और मोनमाथो बास्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विजय जुलूस का शुभारंभ किया. विजय जुलूस के दौरान विधायक ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का अभिवादन किया और जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है, जिन्होंने उन पर भरोसा कर सेवा का अवसर दिया. उन्होंने कहा, “मैं पोटका की जनता के प्रति हृदय से कृतज्ञ हूं. यह…
विभिन्न मंडलों में भी श्रद्धाभाव से मनाई गई पुण्यतिथि फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया. मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे एवं भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती मधुसूदन के पास मंगलवार देर शाम उस्तरा बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना में रौशन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रोशन नामदा बस्ती में ही चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है. आए दिन आसपास के दबंग युवकों द्वारा उससे रंगदारी की मांग की जाती है. कभी-कभी उनके दबाव में आकर पैसे दे दिया करता था. मंगलवार को भी उससे पैसे की मांग की गई.…
