Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइन्स स्टार टॉकीज के पास 80 दुकानों को तोड़ने का नोटिस दिया, इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया. दुकानदारों ने जिला प्रशासन और टाटा स्टील को दी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि 70 साल पुराना दुकान नहीं हटेगा. अगर सड़क चौड़ी करनी है तो दुकानों को दूसरी जगह देना होगा, नहीं तो सैकड़ो दुकानदार अपने पूरे परिवार के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के बाध्य हो जाएंगे. दुकानदारों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी बैठक कर उसका कड़ा विरोध करने की रणनीति तैयार की है. जिला प्रशासन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में 962 पैकेट चावल ट्रक समेत गायब हो गया. मामले में जुगसलाई बड़ौदा अपार्टमेंट निवासी दीपक अग्रवाल ने ट्रक मालिक पटना सिटी निवासी चंदन कुमार सिंह और हजारीबाग जिले के बारकट्ठा निवासी चालक सूरज कुमार के खिलाफ उलीडीह थाना में धोखाधड़ी कर चावल की चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना तीन फरवरी की है. धालभूमगढ़ से ट्रक पर 962 पैकेट चावल पटना भेजने के लिए लोड किया गया. उलीडीह के मगध पेट्रोल पंप पर चालक को डीजल भराने को पैसा दिया गया. चावल को पटना पहुंचाने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली विधानसभा चुनावों में 27 सालों के बाद प्राप्त हुई भाजपा की भारी जीत पर झारखंड प्रदेश भाजपा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता ने हर्ष व्यक्त किया ओर इसे मोदी जी की गारंटी की जीत बताया. भाजपा नेता सांवर लाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी की सरकार की हार ने दिल्ली में कुशासन का अंत करते हुए सुशासन के रास्ते को प्रशस्त किया है. अब दिल्ली में ओर केंद्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होगी, एवं दिल्ली वासियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अमल संघ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रुति नाटक उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योग पुरुष सह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योग्यासना के प्रेसिडेंट अंशु सरकार उपस्थित थे. उनके साथ अमल संघ के अध्यक्ष सामंत कुमार और महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. क्लब द्वारा अतिथियों को शाल, पुष्प स्तबक एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन इति बनर्जी ने किया, जिन्होंने सभी श्रोताओं का स्वागत भी किया. इस अवसर पर कुल…
विधायक संजीव सरदार बोले – खेल से मिलता है स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत एसडीबीसी गोमियासाई की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को संपन्न हो गया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कुल 16 टीम ने भाग लिया, जिसका फाईनल मुकाबले मे पैनाल्टी से रियांस एफसी की टीम ने हातनबेड़ा को हराकर विजेता बनी. इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि खेलकूद जीवन का एक हिस्सा है,…
आदिम झारखंड वैष्णव समिति का वार्षिक मिलन समारोह एवं वनभोज सम्पन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. जादूगोड़ा में आदिम झारखंड वैष्णव (बैरागी) समिति केंद्रीय कमेटी का वनभोज सह वैष्णव मिलन कुंज का आयोजन डोमजुड़ी ग्रीन सिटी मे रविवार को आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. मौके पर विभिन्न क्षेत्र से हजारों वैष्णव समाज के लोग उपस्थित थे. यहां विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वैष्णव समाज काफी जागरूक समाज है, लेकिन समाज आज भी पिछड़ेपन का शिकार है. समाज के लोगों को शेक्षणिक, समाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना…
संपर्क, समस्या, समाधान के मिशन पर चलें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव दम-खम से लड़ना है. इसके लिए तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों के साथ अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में उन्होंने कहा कि जनसुविधा समिति के जिम्मेदार हर मंडल में तीन-चार लोगों की एक-एक समिति बनाएं और इसे मजबूत करें. *जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों को समस्याओं को लेकर ज्यादा सचेत रहने को कहा* राय ने मंडल प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का संकलन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जनसंघ काल के कर्मठ भाजपा नेता सच्चिदानन्द राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सरयू राय ने उन्हें स्वाभिमानी एवं सिद्धांतनिष्ठ राजनीतिज्ञ के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. स्वर्गीय सच्चिदानन्द राय को श्रद्धांजलि देने के लिए ही राय विशेष तौर पर रविवार को रांची से जमशेदपुर आये थे. वह स्वर्गीय राय के आवास पर गये और काफी देर वहां रहे. सरयू राय बर्निंग घाट भी गये, जहां सच्चिदानंद राय का अंतिम संस्कार हुआ.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में शनिवार को संध्या 5 बजे आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक आजसू केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय 28 नंबर सिदगोड़ा जमशेदपुर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि सोमवार को संगठन विस्तार को लेकर कोल्हान के सभी पदाधिकारियों संग आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो संगठन विस्तार हेतु पदाधिकारियों संग संवाद स्थापित कर दिशा निर्देश देंगे. बैठक में बतौर अतिथि आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के सभी केंद्रीय और जिला पदाधिकारी पूरी एकजुटता के साथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची निवासी सरदार हीरा सिंह परिवार की ओर से दलमा में निशान साहिब को दुरुस्त कराने के बाद रविवार को निशान साहिब का चोला बदला गया. इससे पूर्व वाहेगुरु के चरणों में अरदास की गई. निशान साहिब का चोले बदलने के दौरान पूरे दलमा पहाड़ पर वाहेगुरु के शब्द गूंजते रहे. इस नेक कार्य में परिवार के रॉकी सिंह, सनी सिंह, मेहताब सिंह, राजपाल सिंह, लोकराज सिंह, सोहिल सिंह, मोहिल सिंह, कुलवीर सिंह, कुलराज सिंह, रशीद, अमन सिंह, ऋषि सिंह, प्रेम सिंह, गुरप्रीत सिंह, रजनी कौर, दिव्या कौर, पूजा कौर, सिमरन कौर, रिंकी कौर, हिरल…
