Author: फतेह लाइव • डेस्क
दक्षिण करनडीह पंचायत के मुखिया सरस्वती टुडू ने किया उद्घाटन साक्षरता बढ़ाने के लिए जनसहभागिता पर दिया जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय मुर्गा पाड़ा में जन चेतना केंद्र का उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन दक्षिण करनडीह पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू ने किया. उद्घाटन समारोह में मुखिया ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो विद्यालय स्तर पर संचालित होना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असाक्षरों और स्वयंसेवी संस्थाओं को गंभीरता से लेना आवश्यक है, ताकि जिले में साक्षरता का कार्य आगे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में गोलमुरी मार्केट क्षेत्र में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से अपमानित करते हुए. हवाई जहाज में हथकड़ी लगाकर मानवता के आचरण के खिलाफ में अपने कृत्य का प्रदर्शन किया. इस आचरण से भारतियों के सम्मान को ठेस पहुँचा है. अमेरिकी सैन्य विमान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह उत्सव उपवन के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा की आगामी चार मार्च को होने वाले राष्ट्रीय 52वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी हेतु गिरिडीह जिला संयोजक प्रमुख संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री झारखंड सरकार नगर विकास सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ये स्थापना दिवस गिरिडीह जिला के लिए ५२ वाँ स्थापना दिवस है. साथ में विधायक गांडेय कल्पना सोरेन के लिए उनके राजनीतिक जीवन शुरू करने का पहला वर्षगांठ भी है, इसलिए इस बार इसे हर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रयागराज महाकुंभ का पावन संगम तट श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को साकार कर रहा है. लाखों श्रद्धालुओं के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शनिवार को अपनी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के साथ माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दिव्य अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर देश, समाज और जनकल्याण की कामना की. इस दौरान रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता से भी मुलाकात की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगा दिया है. दिल्ली में भाजपा की शानदार विजय पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के मजबूत विश्वास और भरोसे को दर्शाती है. दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड जनादेश देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राजधानी में विकास और सुशासन की नई इबारत लिखी जाएगी. भाजपा की डबल इंजन सरकार अब दिल्ली को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने बदलाव का जो फैसला लिया है, वह ऐतिहासिक है यह न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि जनता विकास और सुशासन चाहती है, न कि भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति. उन्होंने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता ने झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, नाटक और अहंकार की राजनीति को नकारते हुए विकास और विश्वास की राजनीति पर मुहर लगा दी है. कहा कि इस ऐतिहासिक जनादेश…
हमलावरों पर कार्रवाई की मांग पर तैलिक साहू महासभा ने संभाला मोर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होमपाईप इंदिरानगर नियर मुर्गा पाड़ा के समीप में 7 फरवरी शुक्रवार की रात हीरा साहू (47) पर जानलेवा हमला हुआ. पीड़ित टेंपो चलाकर घर लौट रहे थे. जब बस्ती के ही बाबू भुईया, गणेश भुइँया व दो अन्य ने उन पर चाकू और कड़े से हमला कर दिया हमले में उनकी नाक और माथे पर गंभीर चोटें आईं, और पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घटना पीड़ित हीरा साहू के घर के बाहर की है. पीड़ित को…
जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा दिल्ली में आप दा का जनता ने किया खात्मा, विकास और विश्वास के नए युग का हुआ आरंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में दमदार वापसी कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि जनता अब झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार चुकी है. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. वहीं, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस जीत पर जश्न और…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक, रविवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थापना के पश्चात वर्ष 1980 में कोल्हान के जिला संयोजक एवं सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे सच्चिदानंद राय का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वे हमेशा पार्टी के विस्तार और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे. गुरुवार को उनके निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा…
पेयजल परियोजना की खामियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैः सरयू राय फतेह लाइव, रिपोर्टर. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने मेसर्स जेमिनी इंटरप्राइजेज को पत्र लिख कर मानगो शहरी जलापूर्ति योजना पुनर्गठन कार्य (चरण-2, पार्ट-बी) के अंतर्गत टैंक रोड जंक्शन पर 350 एमएम व्यास का वॉल्ब लगाने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि इस संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक द्वारा गठित जनसुविधा समिति ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी और कहा था कि अधिकांश घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है. पत्र में कार्यपालक अभियंता ने लिखा है कि इसी साल 27…
