Author: फतेह लाइव • डेस्क
– जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने ट्रॉफी देकर टीम को किया पुरस्कृत. – दिल तो बच्चा है, बच्चा ही रहने दे : एसएसपी फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित रतन टाटा को समर्पित मीडिया कप 2025 के आख़री दिन यानि शनिवार को आयोजित फ़ाइनल मैच मे बिस्टुपुर बेमिसाल बनाम मानगो मनमौजी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने कुल 10 ओवर मे बिना विकेट गवाकर कुल 137 रन बनाये, वहीं जवाबी पारी खेलते हुए मानगो…
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन परिसर में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी से सेवानिवृत्त हुए 25 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने इन कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया. सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी धर्मपत्नी के साथ इस आयोजन में शरीक हुए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों में वीइकल फ़ैक्टरी से चन्द्र भूषण प्रसाद शर्मा, एच॰ हेमब्रम, कन्स्ट्रक्शन और एंजिन सर्विस से भीम चंद्र मार्डी, राजेश कुमार,…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बालिका शिक्षा और शत प्रतिशत नामांकन को लेकर मंत्री रामदास सोरेन ने दिये दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें जिले के उपायुक्त और शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में सबसे पहले सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, कक्षा…
उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला के 3 उत्कृष्ट विद्यालयों उत्क्रमित +2 बालिका उच्च विद्यालय, साकची, जमशेदपुर में कक्षा 6 से 11 तक के लिए, बी०वी०एम० +2 उच्च विद्यालय बर्मामाइंस, जमशेदपुर कक्षा 9 से 11 तथा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, सुन्दरनगर, जमशेदपुर (आवासीय विद्यालय) कक्षा 6 (केवल बालिकाओं के लिए) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक आवेदक, आवेदक के अभिभावक, https://evidyavahini.jharkhand.gov.in/studentAdmission में online आवेदन कर या संबंधित विद्यालय से विद्यालय कार्यावधि में आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 10 फरवरी’ 2025 तक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के युवा भाजपा नेता एवं सनातन उत्सव समिति के संस्थापक हरजीत सिंह चिंटू की दादी माँ हरभजन कौर का आज शनिवार शाम 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत थीं. उनका अंतिम संस्कार कल रविवार प्रातः 10:00 बजे ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित आवास से भुइयाँडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का बयान फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी, विकासोन्मुखी और सुशासन की नीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण हैं. यह ऐतिहासिक जीत स्पष्ट करती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. इन चुनावों में जनता ने झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है. यह परिणाम दर्शाता है कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर के सांपड़ा स्थित मां तारा होटल में शुक्रवार देर रात अपराधकर्मी बाबू दास पर जानलेवा हमला हुआ। फायरिंग के बाद भाग रहे अपराधियों की स्विफ्ट डिजायर कार एनएच 33 के चिलगू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस पूरी रात अपराधियों की तलाश में जुटी रही. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रात 10:50 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी चेकनाकों को अलर्ट कर दिया था. जांच में पता चला कि इस हमले में अपराधी संतोष थापा के रिश्तेदार अज्जू थापा का नाम सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि वह…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समा फतेह लाइव, रिपोर्टर. किड्ज़ी प्रीस्कूल घाटशिला के द्वारा आशा ऑडिटोरियम में ग्यारवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला की अंचल अधिकारी श्रीमति निशांत अम्बर मौजूद थीं. विशिष्ट अतिथियों में घाटशिला की प्रखंड विकास पदाधिकारी यौनिका शर्मा, जेसी स्कूल की प्राचार्य रीता मण्डल, शिक्षाविद प्रोफेसर मित्रेश्वर, गोपालपुर की मुखिया सांखी हांसदा, इंदल पासवान, विजय पांडे, वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक गोपाल कृष्ण बनर्जी, शिक्षक टिंकू गुप्ता, स्वर्णरेखा नर्सिंग होम के संचालक रंजीत ठाकुर, ज़ी लर्न से अश्मित पांडे, किरण जोजो मौजूद रहे. मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है. सोहराब आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है. पुलिस ने बरामद की देशी पिस्तौल और कारतूस एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोहराब की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है, तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी, इसे सिद्ध कर दिखाया एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के छात्रों ने. एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया, जिसमें फाइनल ईयर के छह छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उन्हें विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया. कैंपस सिलेक्शन में मुख्यतः लिखित परीक्षा, तकनीकी क्षमता का ज्ञान एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ, जिसमें छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया एवं प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित की. डिप्लोमा इन टूल इंजीनियरिंग और…
