Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का संचालन कर रहे जेमिनी इंटरप्राइजेज को पेयजल विभाग द्वारा 12 महीना से पेमेंट नहीं होने के कारण उनके द्वारा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को व्हाट्स अप के माध्यम से नोटिस देकर ठप कर दिया गया था. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अपने शुरुआती दौर से ही विवादों से घिरा हुआ है आए दिन कभी विभाग कि लापरवाही, कभी ठेकेदार की लापरवाही से यह योजना शुरू होने से पहले ही अपनी दम तोड़ रही है. आज 24 पंचायत के लाखों…
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025:* रांची-बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान झारखंड को 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. इस निवेश से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेंगे. फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ही उद्यमियों के साथ बातचीत कर निवेश के प्रस्ताव पर सहमति बनायी. निवेशकों में से कई ने नये उद्यम लगाने, तो कुछ उद्यमियों ने यहां पहले से स्थापित अपने उद्योगों के विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिया कि सरकार झारखंड में उद्यम लगानेवालों को हरसंभव सहयोग करेगी. हेमंत…
युवक के बहन और दादा ने मांगा न्याय, कहा छोड़ने के लिए एक लाख की पुलिस कर रही डिमांड फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना की पुलिस अपना कानून चला रही है. साथ ही पकड़ो और मनी लेकर छोड़ो योजना के तहत काम कर रही है. ताजा मामला विगत 27 दिनों से युवक अनिमेष महतो को परसुडीह थाना में रखने का है. ना ताे उसे जेल भेजा रहा है और न ही छोड़ा जा रहा है जिसको लेकर बहन और दादा परेशान है. युवक और परिवार वाले मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. वहीं युवक की बहन प्रिया…
Jamshedpur : लंबित म्यूटेशन के निष्पादन हेतु सप्ताह में हल्कावार दो दिन कैम्प आयोजित करने का निर्देश
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जमीन का म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, मयूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान, भू-अधिग्रहण में प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला एवं धालभूम, सभी सीओ, सब रजिस्ट्रार जमशेदपुर, सीआई, हल्का कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे. समीक्षा के क्रम में लंबित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिन्दरी स्थित शहर पूरा शिव मंदिर में भव्य रामलीला कार्यक्रम का दूसरा दिन था. इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान राम के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं का मंचन देखा. इस धार्मिक उत्सव ने मंदिर के परिसर को भक्तिमय बना दिया, जिसमें धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम दिखाई दिया. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बना. रामलीला का मंचन रामलीला एक प्राचीन और सम्मानित हिन्दू धार्मिक नाटक है, जो भगवान राम के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के बेरमो में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ का चुनाव सुसंपन्न हुआ, जिसमें बेरमो शाखा अध्यक्ष विशेश्वर झा, बेरमो शाखा सचिव बिनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विद्या भुषण पांडेय, उपाध्यक्ष धर्म पाल, कुंदन एवं रमण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव शक्ति कुमार मिश्रा एवं संजय कुमार सिंह, संगठन सचिव कमलेश नोनिया चुने गए. बेरमो आम सभा सह चुनाव में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सुर्यकांत सिंह आह्वान किए की 23 फरवरी को ऐतिहासिक आमसभा सह चुनाव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जुटकर सांगठनिक सुदृढ़ीकरण सशक्तिकरण में बेरमो का सहयोग चाहिए. शाखा सचिव संजय सिंह निकुंभ ने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरीडीह के स्थानीय झंडा मैदान में हस्तशिल्प मेला सह डिज़नीलैंड मेला का उद्घाटन हुआ. इस मेला का उद्घाटन झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य अतिथियों ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस अवसर पर हस्तशिल्प मेला सह डिज़नीलैंड मेला के प्रबंधक फिरदौस ने बताया कि इस मेले में कुल 75 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प के कारीगरों के एक से बढ़ कर एक उत्पाद, महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी,कश्मीरी शॉल, पंजाबी जूती, बंगाल की जामदानी साड़ी, लखनवी चिकन के अलावे कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स, राजकोट की ज्वेलरी, खादी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने जुबली पार्क परिसर में तेज रफ्तार कार ने 14 जनवरी को पार्क के सुरक्षाकर्मी राजू प्रसाद को टक्कर मार दी थी जिससे घटनास्थल पर ही सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी. इस मामले में बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के बामनगोड़ा निवासी सोनू मिश्रा को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसकी कार को जब्त किया है. आरोपित मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर का निवासी है. पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को न्याय के हिरासत में सोनू मिश्रा को जेल भेज दिया है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कई लोगों से ठगी करने वाले राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मानगो थाना पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है. राहुल के खिलाफ कई मामलों में वारंट जारी था. हाल ही में उसने अपनी बहन सोनम सिंह की शादी के लिए कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे. बुधवार को उसे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एक ठगी मामले में जमानत मिली थी, लेकिन जैसे ही मानगो पुलिस को इसकी सूचना मिली. उन्होंने उसे दूसरे मामले में तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, राहुल ने शहर में कई लोगों को झांसा…
घाघीडीह पंचायत के कांचा फुटबॉल मैदान में होगा स्टेडियम निर्माण 70 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में 8,000 लोगों के बैठने की होगी सुविधा, एक साल में बन कर होगा तैयार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका में खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाघीडीह पंचायत के कांचा फुटबॉल मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह आधुनिक स्टेडियम 70 लाख रुपये की लागत से बनेगा और इसमें 8,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान…
